राजस्थान के गौरवशाली इतिहास को महापुरूषों के पेनोरमा बना संरक्षित किया: राजे

0
1753
History Of Rajasthan

हमारी सरकार ने राजस्थान में सभी जाति, मजहब एवं वर्गों के महापुरूषों के पेनोरमा बना प्रदेश के गौरवशाली इतिहास को आने वाली पीढ़ी के लिये संरक्षित करने का काम किया है। इन पेनोरमा के माध्यम से नई पीढ़ी को ऐसे महापुरूषों की गाथाओं और उनके कार्यों से प्रेरणा मिलेगी। यह कहना है प्रदेश की मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे का। History Of Rajasthan

मुख्यमंत्री राजे 8, सिविल लाइंस स्थित मुख्यमंत्री निवास पर राजस्थान धरोहर संरक्षण एवं प्रोन्नति प्राधिकरण में चार गैर सरकारी सदस्यों के मनोनयन पर आभार व्यक्त करने आए प्रतिनिधिमंडल को संबोधित कर रही थीं।

विकास कार्यों में तेजी लाने को कहा History Of Rajasthan

मुख्यमंत्री ने कहा कि टीम में नए सदस्यों के आने के बाद प्राधिकरण और अधिक मजबूती से काम कर सकेगा। यहां उन्होंने प्राधिकरण के नए सदस्यों को बधाई देते हुए पेनोरमा और अन्य धार्मिक स्थलों के विकास कार्यों को तेज गति से पूरा करने के लिए जुट जाने को कहा। प्राधिकरण के अध्यक्ष औंकारसिंह लखावत ने मुख्यमंत्री को विश्वास दिलाया कि पेनोरमा निर्माण और धार्मिक स्थलों के विकास के जो काम हाथ में लिये गये हैं वे तय समय में पूरे किए जाएंगे। History Of Rajasthan

इस मौके पर मुख्यमंत्री झुंझुंनूं जिले के चिड़ावा की मेधावी छात्रा वंशिका शर्मा और जयपुर के श्रीबालाजी नगर की मेधावी छात्रा अनुसूया उपाध्याय से मिली। इन दोनों छात्राओं ने गणित के क्षेत्र में अपनी उपलब्धियों की जानकारी राजे को दी।

अधिक जानिए: राजस्थान भाजपा अध्यक्ष: आगे कौन और दौड़ में पीछे कौन पीछे ?

मदरसों के बच्चों ने मुख्यमंत्री का आभार जताया

इस मौके पर मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे से मदरसों में पढ़ने वाले बच्चों, उनके अभिभावकों तथा मदरसा संचालकों ने मुलाकात की और राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम से लाभान्वित किए जाने पर  राजे का आभार व्यक्त किया। इनमें से कई बच्चे ऐसे थे जिनके इस योजना में निःशुल्क ऑपरेशन हुए हैं। History Of Rajasthan

मुख्यमंत्री ने इन बच्चों को रमजान की मुबारकबाद देते हुए उन्हें स्कूल बैग किट भी भेंट किए। इस दौरान राज्य मदरसा बोर्ड की चेयरमैन मेहरून्निसा टांक ने बताया कि राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत प्रदेश के विभिन्न मदरसों में पढ़ने वाले एक लाख से अधिक बच्चों की स्वास्थ्य जांच कराई जा चुकी है। History Of Rajasthan

RESPONSES

Please enter your comment!
Please enter your name here