पति की हत्या कर गर्भवती पत्नी ने थाने में किया सरेंडर, सच्चाई जान पुलिस के भी उड़े गए होश

    0
    692

    जयपुर। पति और पत्नी के रिश्ते को सबसे पवित्र रिश्ता माना जाता है। अग्नि को साक्षी मानकर सात जन्मों तक साथ जीने और मरने की कसम खाते है। लेकिन यह शक और गलतफहमी कितने भी मजबूत रिश्तो को खत्म कर सकती है। महिला सब कुछ बर्दास्त कर सकती है लेकिन वह बेवफाई को बिल्कुल भी सहन नही कर सकती। एक ऐसा ही सीकर जिले से दिल हदलाने वाली घटना सामने आई है। यहां बेवफाई के शक में एक महिला ने अपने ही पति को कुल्हाड़ी से काट डाला। हत्या के बाद खुद ही उसके शव को जमीन में गाड़ दिया और फिर अगले दिन पुलिस थाने पहुंचकर पूरी घटना के बारे में बताया। पुलिस ने महिला को हिरासत में ले लिया है। मौके पर पहुंचकर शव को निकलवाया। आपको यह जानकर हैरान होगी कि आरोपी महिला 9 माह के गर्भ से है।

    बहन से अवैध संबंध का शक
    यह घटना सीकर जिले के धोद थाना इलाके की है। पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और जमीन से शव को बाहर निकलवाकर उसे पोस्टमार्टम के लिए स्थानीय अस्पताल भिजवाया। वारदात की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक गगनदीप सिंह सिंगला और पुलिस उपाधीक्षक वंदिता राणा भी वहां पहुंचे और मौका मुआयना किया। पुलिस की प्रारंभिक तफ्तीश में सामने आया कि महिला की बहन 20 दिन पहले ही उसके घर आई थी। प्रसव का समय नजदीक होने के कारण आरोपी महिला ने ही उसे मदद के लिए घर बुलाया था। उसी बहन से पति के अवैध संबंधों का संदेह होने पर महिला ने इतनी बड़ी वारदात को अंजाम दे डाला। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

    RESPONSES

    Please enter your comment!
    Please enter your name here