मौसम अपडेट: अचानक गिरा पारा, बीती रात सबसे ठंडा रहा चूरू

    0
    451

    जयपुर। उत्तर भारत के बारालाचा दर्रे पर हुई बर्फबारी के बाद मैदानी इलाकों में ठंड बढ़ने लग गई है। उत्तर भारत के कई जगहों पर मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। इससे तेज ठंडी हवाओं के साथ-साथ सुबह शाम के तापमान में तीन डिग्री तक की गिरावट देखने को मिली। मंगलवार को 10.8 डिग्री के साथ चूरू प्रदेश में सबसे सर्द रात रही। भीलवाड़ा में भी 11.7 डिग्री पर रात का तापमान दर्ज किया गया। प्रदेश के छह जिलों में 14 डिग्री के नीचे रात का तापमान दर्ज किया गया। इससे पहले चार दिन पूर्व हिल स्टेशन माउंट आबू प्रदेश के प्रमुख नौ शहरों में भी सबसे ठंडा रहा था। यहां का न्यूनतम पारा 25 अक्टूबर को 8 डिग्री दर्ज किया गया था। वहीं मंगलवार को 11.8 तापमान दर्ज किया गया।

    माउंट की वादियों में छाया कोहरा
    हिल स्टेशन पर अचानक बढ़ी सर्दी के कारण मंगलवार को सुबह वादियों में देर तक कोहरा छाया रहा। मंगलवार को वादियों में सवेरे 8 बजे तक कोहरा छाया रहा। इसके बाद धूप खिलने के साथ ही सर्दी का असर थोड़ा कम हो गया, लेकिन पूरे दिन मौसम सुहाना बना रहा। यहां सैलानियों ने सुहाने हुए मौसम का जमकर लुत्फ उठाया।

    तीन से चार दिन रहेगा ऐसा मौसम
    मौसम विभाग के मुताबिक माउंट आबू, चुरू में बीते चार साल में पहली बार अक्टूबर महीने में तापमान में इतनी गिरावट देखने को मिली है। यहां बीते तीन दिनों से लगातार न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। यहां गत शनिवार को रात का पारा 12 डिग्री पर था। मौसम विभाग के मुताबिक उत्तर भारत में हुई बर्फबारी व राजस्थान में नमी कम होने के साथ उत्तरी-पश्चिमी हवा शुरू हो चुकी है, जिससे मौसम में ठिठुरन बढ़ गई है। अभी तीन से चार दिन ऐसा ही मौसम बना रहेगा।

    RESPONSES

    Please enter your comment!
    Please enter your name here