हम महिलाओं को देश-दुनिया से जोड़ना चाहते हैं, कांग्रेस उसका भी विरोध कर रही है: राजे

    0
    630
    Rajasthan CM Vasundhara Raje

    प्रदेश की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे अपनी राजस्थान गौरव यात्रा के तहत शुक्रवार को अलवर जिले में पहुंची। यहां राजे की र​थ यात्रा का आमजन द्वारा जगह-जगह जोरदार स्वागत ​किया गया। मुख्यमंत्री ने तिजारा और रामगढ़ में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस की तकलीफों से लोगों को रूबरू करवाया। राजे ने कहा है कि हमारी एक करोड़ बहनों को हम भामाशाह डिजिटल योजना के तहत स्मार्टफोन दे रहे हैं। इससे कांग्रेस में खलबली मची हुई है। Rajasthan CM Vasundhara Raje

    उन्होंने कहा कि हम महिलाओं को सशक्त करना चाहते हैं उन्हें मोबाइल के माध्यम से सरकारी योजना की जानकारी देना चाहते हैं। देश-दुनिया से जोड़ना चाहते हैं और ये कांग्रेसी उसका भी विरोध कर रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी इस योजना में महिलाएं किसी भी कंपनी का फोन लेने को स्वतंत्र हैं। इसके बावजूद भी कांग्रेस इसका विरोध कर रही है।

    मुख्यमंत्री राजे ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि भामाशाह योजना देश की ऐसी पहली योजना है जिसमें महिला को परिवार का मुखिया बनाया गया है। यह योजना भ्रष्टाचार को रोकने में शत-प्रतिशत कारगर साबित हुई है। लेकिन कांग्रेस इस योजना को बंद करना चाहती है। उन्होंने बताया कि कांग्रेसियों का कहना है कि हम सरकार में आये तो भामाशाह कार्ड फाड़ देंगे, उसके टुकड़े-टुकड़े कर देंगे। Rajasthan CM Vasundhara Raje

    Read More: CM Raje vows to solve the Drinking water scarcity through Eastern Rajasthan Canal Project

    राजे ने कहा कि कांग्रेस का मकसद उनकी सरकार बनने पर भ्रष्टाचार करना और महिलाओं को आगे आने से रोकना है। लेकिन कांग्रेस का ये सपना पूरा नहीं होगा। क्योंकि न कांग्रेस आएगी और न ही भामाशाह योजना बंद होगी। उन्होंने कहा कि गौरव यात्रा को मिल रहे अपार समर्थन से कांग्रेस बौखला गई है। इसलिए वह हमारी इस यात्रा को रोकने का प्रयास कर रही है, पर कांग्रेस के मंसूबे कभी पूरे नहीं होंगे।  Rajasthan CM Vasundhara Raje

    जन्म से लेकर वृद्धावस्था तक बहनों के साथ खड़ी है हमारी सरकार

    सीएम राजे ने कहा कि उनकी सरकार ने महिलाओं के लिए जन्म से लेकर वृद्धावस्था तक ऐसी योजनाएं बनाई है जिससे उन्हें किसी के सामने हाथ फैलाने की जरूरत नहीं है। उन्होंने कहा कि राजश्री योजना में बेटी को लक्ष्मी का रूप मानकर जन्म से लेकर लगातार सरकारी स्कूल में 12वीं कक्षा पास करने तक उसे 50 हजार रुपए हमारी सरकार देती है।

    इसके अलावा साईकिल, स्कूटी, लेपटॉप, छात्रवृत्ति, स्कूल दूर तो आने-जाने के लिए वाउचर, श्रमिक कार्डधारी है तो विवाह के लिए 55 हजार रुपए देकर महिला को सशक्त किया जा रहा है। महिला परित्यक्ता, विधवा, दिव्यांग और वृद्धा है तो उसे पेंशन दी जा रही है। पालनहार योजना में बच्चों को पालने के लिए 1 हजार रुपए तक प्रति बच्चा हर माह दिए जा रहे हैं।

    बच्चियों के साथ ज्यादती पर रोकथाम के लिए बनाया फांसी की सजा का कानून  Rajasthan CM Vasundhara Raje

    मुख्यमंत्री ने कहा कि महिलाओं को घर का मुखिया बनाने के लिए हमने भामाशाह योजना शुरू की। हमारी बेटियों की तरफ कोई आंख उठाकर न देखे इसलिए हमने 12 साल से कम उम्र की बच्ची से दुष्कर्म करने पर फांसी की सजा का कानून बना दिया है। जिसमें अतिशीघ्र सुनवाई करते हुए अब तक 3 आरोपियों को फांसी की सजा सुना दी गई है। सीएम राजे ने कहा कि कांग्रेस के समय में निर्भया जैसे बड़े-बड़े प्रकरण हो गए, लेकिन कांग्रेस ने कुछ नहीं किया। यहां तक कि उस समय प्रधानमंत्री रहते हुए न तो मनमोहन सिंह बोले और कांग्रेस अध्यक्ष रहते हुए न सोनिया गांधी बोलीं। कांग्रेस को हमारी बेटियों की सुरक्षा की जरा भी फिकर नहीं है।

    गहलोत साढे चार साल गायब रहे, अब चुनाव आते ही अचानक दिखे

    मुख्यमंत्री राजे ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने किसानों, महिलाओं और किसी भी वर्ग के लिए विधानसभा में एक शब्द नहीं बोला। आज जब चुनाव आ रहे हैं तो अचानक निकलकर बाहर आये और अचानक जनता के हितैषी बनने का स्वांग करने लगे हैं। राजे ने कहा कि यदि कांग्रेस 50 साल के अपनी पार्टी के शासन में सभी लोगों का उत्थान करते तो आज प्रदेश और देश की यह स्थिति नहीं होती। हमने इन पांच सालों में वो कर दिखाया जो कांग्रेस 50 साल में नहीं कर पाई।

    मुख्यमंत्री ने कहा कि हमने 50 हजार रुपए तक का किसानों का कर्जा माफ किया, कांग्रेसियों ने सिर्फ बातें की। पेट्रोल-डीजल के दाम कम करने की मांग करने वाली कांग्रेस बताये कि उसने पेट्रोल-डीजल के दाम कभी इतने कम किए क्या। हमने 4 प्रतिशत वेट कम कर ढ़ाई रुपए प्रति लीटर पेट्रोल-डीजल में कम किए हैं, जिससे प्रदेश की जनता को काफी राहत मिली है।

    RESPONSES

    Please enter your comment!
    Please enter your name here