कांग्रेस में फिर उठे विरोध के सुर, जनता चाहती है सचिन पायलट मुख्यमंत्री बनें

    0
    735

    जयपुर। राजस्थान कांग्रेस में फिर उठे विरोध के सुर उठे रहे है। सचिन पायलट के समर्थकों ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पर हमला बोला है। पंजाब कांग्रेस की तर्ज पर अब राजस्थान कांग्रेस में भी कलह की शुरुआत हो चुकी है। सचिन पायलट के समर्थक विधायक और प्रदेश उपाध्यक्ष राजेंद्र चौधरी ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पर निशाना साधा है। राजेंद्र चौधरी ने पायलट को मुख्यमंत्री बनाने की पैरवी की है। राजेंद्र चौधरी ने कहा कि कांग्रेस ही नहीं आम जनता आज भी चाहती है कि सचिन पायलट मुख्यमंत्री बनें।

    मेहनत कोई करे और फल किसी और को मिले
    राजेंद्र चौधरी ने कहा कि विधानसभा चुनावों से पहले पार्टी के अंदर और जनता के बीच जैसा माहौल था, उसमें आम लोगों और पार्टी कार्यकर्ता समझ रहे थे कि सचिन पायलट सरकार का नेतृत्व करेंगे, लेकिन जिम्मेदारी अशोक गहलोत को मिल गई। पायलट की मेहनत का ही फल था कि सरकार बनी और वह मेहनत आज भी जारी है। हम कोई मेहनत करते हैं तो उसके प्रतिफल की उम्मीद भी करते हैं। मेहनत कोई करे और उसका फल किसी और को मिले तो नुकसान सबका है। करे कोई और भरे कोई।

    बीजेपी चिंतित शिवर: पार्टी के ये दिग्गज नहीं हुए शामिल
    मेवाड़ में भाजपा के दो दिवसीय चिंतन शिविर में वसुंधरा राजे सहित पार्टी के कई दिग्गज नेता शामिल नहीं हुए है। राजे के अलावा केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत और श्रम एवं पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव अपने निजी कारणों का हवाला देकर सम्मेलन में शामिल नहीं हुए। राजे की पुत्रवधू निहारिका इन दिनों अस्पताल में भर्ती है। ऐसे में राजे ने उसके इलाज और देखभाल के कारण शिविर से दूरी बनाई। जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत अपनी मां के बीमार होने के कारण यहां नहीं पहुंचे। वहीं केंद्रीय पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव मंत्रालय के साथ ही संगठन के कई अन्य दायित्व भी निभा रहे हैं, इसलिए वे भी इसमें शामिल नहीं हुए।

    RESPONSES

    Please enter your comment!
    Please enter your name here