विद्यार्थी मित्रों के लिए बड़ी खबर, पंचायत सहायकों के चयन में परिणाम होगें लिफाफे में बंद

    0
    11486

    राज्य में बहुप्रतीक्षित पंचायत सहायक पदों पर चयन प्रक्रिया शुक्रवार को होगी। एक साथ प्रदेश के 9894 सीनियर सैकण्डरी स्कूलों में विद्यालय विकास एवं प्रबंध समितियों की बैठक में चयन प्रक्रिया पूरी की जाएगी।

    चयन प्रक्रिया का परिणाम लिफाफों में बंद रहेगा। प्रारम्भिक शिक्षा विभाग ने गुरुवार को इस संबंध में निर्देश जारी किए हैं। निर्देशों में कहा गया है कि चयन की पूरी प्रक्रिया कोर्ट के निर्णय के अधीन रहेगी। विभाग की ओर से जिला परिषदों के मुख्य कार्यकारी अधिकारियों और जिला शिक्षा अधिकारियों को ये निर्देश दिए गए हैं।

    विद्यार्थी मित्रों के लिए राहत की खबर

    राज्य में करीब 27000 पंचायत सहायकों का चयन किया जाना है।  मुख्य रूप से यह प्रक्रिया लंबे समय से आंदोलनरत विद्यार्थी मित्रों के समायोजन के लिए की जा रही है। हालांकि आवेदन प्रक्रिया में सभी के लिए अवसर रखा गया है। जयपुर जिले में 532 स्कूलों में यह प्रक्रिया होगी। इसमें करीब 1064 सहायकों का चयन किया जाना है।

    नियम अस्पष्ट, शिक्षक परेशान

    पंचायत सहायक चयन प्रक्रिया में नोडल ऑफिसर बनाए गए 9894 में प्रिंसिपल असमंजस में हैं। ये सभी प्रिंसिपल पंचायत प्रारम्भिक शिक्षा अधिकारी हैं। प्राचार्यों की पीड़ा ये है कि इन्हें प्रक्रिया के संबंध में उच्चाधिकारी मौखिक आदेश दे रहे हैं।

    आदेश फोन पर आ रहे हैं और तत्काल संबंधित आदेश की पालना प्रक्रिया पूरी करने को कहा जा रहा है। चयन  में  कई तकनीकी पेच होने के कारण बाद में मामला न्यायालय में जाने की स्थिति में भी संबंधित अधिकारी परेशान होंगे।

    RESPONSES

    Please enter your comment!
    Please enter your name here