मेवाड़ देव दर्शन यात्रा : वसुंधरा राजे बोलीं- राजनीति में नहीं धर्म नीति में विश्वास करती

    0
    426

    जयपुर। भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे मंगलवार से मेवाड़ देव दर्शन यात्रा पर हैं। उन्होंने इसकी शुरूआत दक्षिणी राजस्थान के प्रख्यात कृष्ण धाम श्री सांवलिया सेठ के दर्शन के साथ की है। राजे ने सांवलियाजी तथा लसाड़िया में छोटी सभाओं को संबोधित भी किया। जहां उन्होंने समर्थकों को संबोधित करते हुए कहा कि वह किसी राजनीतिक यात्रा पर नहीं निकली। उन्होंने कहा कि उनके अपने सहयोगियों के निधन पर संवेदना व्यक्त करने के कार्यक्रम को कुछ लोग राजनीतिक यात्रा बताकर भ्रम फैला रहे हैं। शोक व्यक्त करने का ये कार्यक्रम राजनीतिक नहीं है।

    ‘राजनीति पर नहीं, धर्मनीति में चलती हूं’
    वसुंधरा राजे ने कहा कि उन पर आरोप लगाया जाता है कि वह भगवान भरोसे चलती हैं। उन्होंने कहा, यह सही है कि वह भगवान के भरोसे पर विश्वास करती हैं। उनकी नीति राजनीति की बजाय धर्मनीति है और आगे भी वह धर्मनीति पर ही चलेंगी।

    चारभुजानाथ और द्वारकेश मंदिर पहुंचीं राजे
    पूर्व मुंख्यमंत्री आज चारभुजानाथ मंदिर और द्वारकेश मंदिर पहुंचीं। इसके बाद उनका एकलिंग मंदिर में दर्शन कर नाथद्वारा पहुंचने का कार्यक्रम है। इस दौरान वे उदयपुर के झाड़ोल में मावली विधायक धर्मनारायण जोशी के भाई के निधन पर उनके घर शोक संवेदना और उदयपुर में राजसमंद से दिवंगत विधायक किरण माहेश्वरी के घर पहुंचीं।

    RESPONSES

    Please enter your comment!
    Please enter your name here