अंधेरा छटा हैं, सूरज निकला हैं, कमल खिला हैं, एक बार फिर खेलेंगे हम केसरिया की होली: मुख्यमंत्री राजे

0
7471

उत्तरप्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की अप्रत्याशित जीत का जश्न पूरे देश में भगवा रंग की होली खेलकर मनाया जा रहा हैं। देश के पांच राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव में पंजाब को छोड़कर अन्य प्रदेशों में भाजपा का भगवा खिल रहा हैं। राजस्थान की तर्ज पर भाजपा ने उत्तरप्रदेश में भी शानदार जीत दर्ज की हैं। भाजपा की जीत के बाद प्रदेश में भी जश्न का माहौल हैं। इस जीत का जश्न मनाने के लिए मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे खुद भाजपा प्रदेश कार्यालय पहुंची औऱ कार्यकर्ताओे के साथ भाजपा की भगवा होली का जश्न मनाया। मुख्यमंत्री राजे ने कहा हैं कि जिस प्रकार उत्तर प्रदेश में भाजपा का भगवा खिला हैं उसी प्रकार राजस्थान में भी आगामी चुनाव में भगवा खिलेगा।

राजस्थान पहला कांग्रेस मुक्त राज्य, भगवा फिर लहराएगे

राजस्थान में साल 2013 के विधानसभा चुनाव में हुआ कांग्रेस का सफाया लगातार जारी हैं। राजस्थान ने ही कांग्रेस का सुपड़ा साफ करने की शुरुआत की थी और यह क्रम लगातार जारी हैं। राजस्थान में मुख्यमंत्री राजे के सुशासन के सामने कांग्रेस के 5 कुशासन साल फेल हो गये थे वर्तमान भी उत्तरप्रदेश में यह साबित हुआ हैं कि कांग्रेस के साथ जो रहेगा उसे मात झेलनी पड़ेगी। युपी में भाजपा को मिला बहुमत यह साफ करता हैं कि देश कांग्रेस मुक्त भारत चाहता हैं और यह हो भी रहा हैं। राजस्थान पूरी तरह से कांग्रेस मुक्त राज्य हैं और आगामी चुनाव में भी प्रदेश कांग्रेस मुक्त रहेगा।

प्रचंड बहुमत विकास की जीत: मुख्यमंत्री राजे

पांच में से तीन राज्यों में भाजपा को मिले बहुमत को देखते हुए प्रदेश भाजपा में भी खुशी की लहर हैं। राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने ट्वीट कर इस जीत की खुशी का इजहार किया। मुख्यमंत्री राजे ने कहा कि यह प्रचंड बहुमत विकास की जीत हैं। उन्होने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्रमोदी औऱ भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह की जनता के प्रति निष्ठा का प्रतीक हैं भाजपा होलो तो आज ही मनाएगी।

मुख्यमंत्री राजे ने मनाया जीत का जश्न

मुख्यमंत्री राजे ने प्रदेश भाजपा कार्यालय में जाकर कार्यकर्ताओं के साथ जीत का जश्न मनाया । मुखअयमंत्री राजे ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि ‘अंधेरा छटा हैं, सूरज निकला हैं, कमल खिला हैं’ यह सिलसिला राजस्थान से उत्तरप्रदेश व अन्य राज्यों में पहुंचा हैं और एक बार फिर हम राजस्थान में इस सिलसिले को बरकरार रखेंगे।

गौरतलब है कि आज उत्तर प्रदेश, गोवा, पंजाब, उत्तराखंड और मणिपुर में हुए चुनाव के परिणामों के लिए मतगणना की जा रही है। उत्तर प्रदेश में बीजेपी दमदार तरीके से पूर्ण बहुमत की ओर बढ़ती हुई दिख रही है। वहीं उत्तराखंड में भी भाजपा बहुमत की ओर बढ़ती हुई साफ नजर आ रही है। गोवा में भाजपा और कांग्रेस के बीच मुकाबला है। पंजाब में कांग्रेस को बहुमत मिल रहा है। मणिपुर में भी बीजेपी आगे चल रही है।

RESPONSES

Please enter your comment!
Please enter your name here