वसुंधरा राजे का दिल्ली दौरा: अरुण जेटली और पीयूष गोयल के सामने ये मांगे रखी

0
2282
वसुंधरा राजे
वसुंधरा राजे का दिल्ली दौरा: अरुण जेटली और पीयूष गोयल के सामने ये रही मांग

राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे इन दिनों दिल्ली दौरे पर है। जहां वे राजस्थान में विकास के लिए कई केंद्रीय मंत्रियों से एक एक करके मुलाकात कर रही है। सीएम राजे अपने दिल्ली दौरे से पहले अलवर जिले के विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में जनसंवाद कार्यक्रम में वयस्त थी। राजे यहां जनसंवाद कार्यक्रम में आमजन की समस्याएं सुनकर उनका शीघ्र ही निस्तारण कर रही थी। मुख्यमंत्री अपने दिल्ली दौरे पर केंद्रीय वित्तमंत्री अरूण जेटली और रेल मंत्री पीयूष गोयल से मुलाकता कर चुकी है। सीएम राजे ने केंद्रीय मंत्रियों से बैठक के दौरान राज्य विकास के लिए कई अहम मुद्दों पर चर्चा की है। जिससे राजस्थान में विकास कार्यों को गति मिल सके।

राजस्थान में अफीम के लिए प्रोसेसिंग युनिट लगवाने मांग की

वसुंधरा राजे
सीएम राजे ने वित्त मंत्री जेटली को मार्बल, ग्रेनाईट, कोटा स्टोन आदि पर जीएसटी दरों को कम करने के लिए वित्त मंत्री जेटली का आभार जताया।

मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने अपने दिल्ली दौरे पर शुक्रवार को केंद्रीय वित्त मंत्री अरूण जेटली से बैठक कर राजस्थान के किसानों के अफीम की खेती से जुडे़ मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की। सीएम वसुंधरा राजे ने वित्त मंत्री जेटली से राजस्थान के अफीम काश्तकारों की समस्याओं का समाधान करने, केंद्र सरकार की अफीम नीति में बदलाव और राज्य में अफीम के लिए प्रोसेसिंग युनिट लगाने का आग्रह किया है। साथ ही उन्होंने मार्बल, ग्रेनाईट, कोटा स्टोन आदि पर जीएसटी दरों को कम करने के लिए वित्त मंत्री जेटली का आभार जताया।

वर्तमान अफीम नीति के मापदंडों में इसलिए संशोधन जरूरी

सीएम वसुंधरा राजे ने बैठक के दौरान केंद्रीय वित्त मंत्री को बताया कि केंद्र की अफीम नीति 2017-18 मे अफीम की खेती में औसत उपज प्रति हैक्टेयर 56 किलो को अनिवार्य बनाया गया है, लेकिन राज्य के झालावाड़ और बारां जिलों में इसका औसत 49 से 52 किलो प्रति हैक्टेयर ही आता है। इस कारण अधिकतर किसान आगामी सीजन में अफीम खेती का लाईसेंस प्राप्त करने के बाहर हो जाते हैं। मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने मापदंडों में संशोधन करने की मांग की जिससे राजस्थान के अफीम काश्तकारों को कोई नुकसान नही हो पाए।

Read more: वसुंधरा सरकार की अनूठी पालनहार योजना 

धौलपुर-सरमथुरा रेल लाइन का हेरिटेज महत्व बरकरार रहे

मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने केंद्रीय रेल मंत्री पीयूष गोयल से मुलाकात कर 70 किमी लंबी धौलपुर-सरमथुरा रेल लाइन का हेरिटेज महत्व बरकारार रखने का आग्रह किया। राजे ने सुझाव देेते हुए कहा कि इस ऐतिहासिक रेल लाइन को बिना हटाए इसके समानांतर नई ब्रॉडगेज लाइन बिछाई जानी चाहिए। सीएम वसुंधरा राजे ने आगे कहा कि 2000 करोड़ रूपए से अधिक लागत की इस महत्वाकांक्षी परियोजना के तहत सरमथुरा-गंगापुर के मध्य 75 किमी ब्रॉडगेज रेल लाइन बिछाकर दिल्ली-चेन्नई और दिल्ली-मुम्बई सेंट्रल रेल लाइन को वाया धौलपुर-करौली सवाई माधोपुर से जोड़ा जाना चाहिए।

पैलेस ऑन व्हील्स को हेरिटेज ट्रेन के रूप में चलाए जाने का रखा प्रस्ताव

सीएम वसुंधरा राजे ने रेल मंत्री गोयल से बैठक के दौरान पैलेस ऑन व्हील्स को हेरिटेज ट्रेन के रूप में चलाए जाने का प्रस्ताव रखा। मुख्यमंत्री ने देश और विदेश के पर्यटकों के बीच काफी लोकप्रिय 23 वर्ष पुरानी शाही रेलगाड़ी पैलेस ऑन व्हील्स रेलगाड़ी को हेरिटेज ट्रेन के रूप में चलाने के लिए रेलवे से जरूरी सहयोग देने की मांग भी रखी। वसुंधरा राजे ने हॉलेज चार्ज की शर्त हटाने तथा रॉयल राजस्थान व्हील्स के बकाया चार्ज की वसूली में थोड़ी ढ़ील देने का भी आग्रह किया। इस पर केंद्रीय रेल मंत्री ने कहा कि रेल मंत्रालय भविष्य में शाही रेल गाड़ी पर हॉलेज चार्जेज नहीं लेगा। साथ ही राजस्थान में नई रेल गाड़ियों के संचालन के लिए हरसंभव मदद करता रहेगा। राजे ने रेल मंत्री गोयल से प्रदेश की विभिन्न रेल परियोजनाआें, रेलवे ओवर ब्रिज एवं अंडर ब्रिज, रेलवे स्टेशनों के आधुनिकीकरण तथा सौंदर्यकरण तथा दीनदयाल उपाध्याय जन्मशताब्दी वर्ष में उनके जीवन से जुड़े स्थल धानक्या (जयपुर) रेलवे स्टेशन के विकास पर भी विस्तार से चर्चा कर विकास के लिए सहयोग करने की बात रखी।

24 घंटे बिजली आपूर्ति के लिए कोयला रेक्स बढ़ाने की मांग

मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने राज्य की ऊर्जा परियोजनाओं के लिए कोयला आपूर्ति बढ़ाने के लिए रेलवे रेक्स में वृद्धि की मांग रखी। ताकि बिजली उत्पादन बढ़ने से प्रदेश में 24 घंटे निर्बाध बिजली आपूर्ति में और किसानों को कृषि के लिए अधिक समय तक बिजली देने में मदद मिल सके।

RESPONSES

Please enter your comment!
Please enter your name here