6 महीने में 3 युवकों ने बनाया शिकार, 14 साल की बच्ची ने रेपिस्ट का किया मर्डर

    0
    257

    जयपुर। राजस्थान में बीते कुछ सालों से अपराध लगातार बढ़ते ही जा रहे है। कांग्रेस सरकार हर मौर्चे पर फेल होती नजर आ रही है। प्रदेश के अलवर में 14 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म करने वाले आरोपी को पीड़िता ने ही मौत के घाट उतार दिया है। सड़क किनारे पूर्व सरपंच के बेटे की लाश मिलने की घटना सामान्य नहीं थी। उसका मर्डर किया गया था। पुलिस ने इसका खुलासा किया है। सोमवार की रात पुलिस ने दावा किया कि गांव की ही 14 साल की लड़की ने उसकी हत्या की है। आरोप है कि पूर्व सरपंच का बेटा लड़की को काफी समय से ब्लैकमेल करके रेप कर रहा था। इसके बाद वह अपने साथियों के साथ भी रिलेशन बनवाना चाहता था।

    सामान्य मौत मानकर कर दिया अंतिम संस्कार
    यह मामला अलवर के कोटकासिम इलाके का है। यहां लड़की पूर्व सरपंच के बेटे की हरकतों से परेशान होकर उसने खेत में बुलाकर मार डाला। वारदात के समय युवक शराब के नशे में था। भिवाड़ी ASP अतुल साहू ने बताया कि 17 मई की रात पूर्व सरपंच धनीराम यादव के बेटे विक्रम यादव (45) की हत्या कर दी गई थी। परिजनों ने सामान्य मौत मानकर शव घर ले गए। उन्हें लगा कि उसकी मौत गिरने से हुई है। अंतिम संस्कार के समय विक्रम के गले पर निशान दिखा। खून के धब्बे भी मिले। परिवार वालों ने पुलिस को सूचना दी। जांच में गांव की ही 10वीं में पढ़ने वाली लड़की की भूमिका संदिग्ध मिली।

    दो युवक कर रहे थे ब्लैकमेल और दुष्कर्म
    पिछले एक साल से लड़की का गांव के ही किसी युवक के साथ अफेयर चल रहा था। इस पर विक्रम उसे ब्लैकमेल करने लगा और रेप किया। विक्रम नाबालिग के साथ अपने दोस्तों का भी रिलेशन बनवाना चाहता था। इसी बात को लेकर लड़की ने उसे निपटाने की योजना बना डाली। उधर, विक्रम से पहले गांव के 2 अन्य युवक रेप कर रहे थे। करीब 6 महीने पहले इन युवकों को भी उसके अफेयर के बारे में पता चल गया था। इसी बात को लेकर दोनों युवक लड़की को ब्लैकमेल कर लगातार दुष्कर्म कर रहे थे।

    चुन्नी से गला घोंटा
    पुलिस के अनुसार, 17 मई की शाम को लड़की विक्रम के घर गई। उसने पानी भरने का बहाना बनाया था। आरोप है कि लड़की ने विक्रम को इशारा कर घर के पास वाले खेत में रात साढ़े नौ बजे बुलाया था। विक्रम शराब के नशे में पहुंच गया। इसी का फायदा उठा उसने चुन्नी से गला घोंट कर मार दिया और सड़क पर शव फेंक दिया।