बॉयफ्रेंड से शादी के लिए अपने घर में चोरी, घरवाले राजी नहीं हुए तो बनाया मास्टर प्लान

    0
    620

    जयपुर। हर लड़की के माता-पिता उसकी शादी को लेकर काफी अरमान रखते हैं। लेकिन आज के समय में अक्सर देखा जाता है कि लड़कियां घर वालों के खिलाफ जाकर अपनी मनपसंद लड़के से शादी करना चाहती है। कई बार घरवाले लव मैरिज के लिए तैयार नहीं होते हैं फिर भी लोग उनके खिलाफ जाकर अपना जीवनसाथी चुन लेती हैं। प्रदेश के नागौर जिले में एक टीचर की लड़की अपने बॉयफ्रेंड से शादी करना चाहती थी। लेकिन इसके लिए घर वाले तैयार नहीं थे। नाराज घरवालों को देखकर लड़की ने बॉयफ्रेंड के साथ मिलकर एक मास्टर प्लान बनाया और अपने ही घर में सेंध लगाकर लाखों रुपए नगद और जेवर की चारी की घटना को अंजाम दिया।

    37,95,800 रुपए कैश और 99 तोला सोना बरामद
    यह घटना नागौर जिले के गोटन की है। पुलिस ने लड़की और उसके बॉयफ्रेंड दोनों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी युवक से 37 लाख 95 हजार 800 रुपए कैश और 99 तोला सोना भी बरामद कर लिया। मामले में खुलासा हुआ है कि शिक्षिका कांतादेवी फडौदा की बेटी हिमानी फडौदा बॉयफ्रेंड सुनील जाट से शादी करना चाहती थी, लेकिन बॉयफ्रेंड सुनील की मां के ननिहाल का गोत्र और उसका गोत्र एक होने से उनकी शादी के लिए परिजन राजी नहीं थे। दोनों ने अपनी शादी और एक साथ नई जिंदगी बसाने के मकसद से चोरी की।

    RESPONSES

    Please enter your comment!
    Please enter your name here