कालदोष बताकर आश्रम में पुजारी ने किया रेप, साध्वी ने बनाया अश्लील वीडियो

0
311

जयपुर। राजस्थान के महिलाओं के खिलाफ बढ़ रहे अपराध थमने का नाम नहीं ले रहे है। प्रदेश के जालोर जिले में एक पुजारी की काली करतूतें का मामला सामने आया है। एक महिला ने सांचौर में आश्रम के पुजारी पर कालदोष उतारने के नाम पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। पीड़िता का कहना है कि रेप करते समय जब वह चीखी तो उसके मुंह में कपड़ा ठूंस दिया गया। इस घटना का अश्लील वीडियो भी बनाया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

108 दिन में 21 बार संबंध बनाने का दबाव
पीड़िता ने पुलिस को रिपोर्ट दर्ज करवाकर आरोप लगाया है कि आश्रम में कालदोष निवारण के लिए 108 दिन में 21 बार रिलेशन बनाने का दबाव बनाया और इसी की आड़ में उसके साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। साध्वी हेमलता के सहयोगी तगाराम पर एक एएनएम ने रेप का आरोप लगाया है। आश्रम की साध्वी व उसके सहयोगी के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज हुआ है।

मुंह में कपड़ा ठूंसकर किया रेप
पीड़िता ने इसकी शिकायत बाकायदा डाक से भेजे लेटर के माध्यम की है। 27 जुलाई को पुलिस को लेटर मिला और 28 जुलाई की रात करीब 10 बजे शिकायत दर्ज कर ली गई। आरोप है कि तगाराम ने रेप किया और इसका वीडियो साध्वी हेमलता ने बनाया। वह चीखने लगी तो साध्वी ने उसके मुंह में कपड़ा ठूंस दिया।