राजस्थान में जिस दिन कांग्रेस सीएम की घोषणा कर देगी वह खण्ड-खण्ड हो जाएगी: राजनाथ

    0
    830
    Rajnath singh

    राजस्थान विधानसभा चुनाव के लिए इन दिनों भाजपा के स्टार प्रचारकों के ताबड़तोड़ दौरे जारी है। इनमें केन्द्र स्तर के कई दिग्गज नेता भी शामिल है। सोमवार को भाजपा के स्टार प्रचारकों में शामिल केन्द्रीय गृह​मंत्री राजनाथ ने प्रदेश में कई जगह जनसभाओं को संबोधित किया। गृहमंत्री सिंह ने राजस्थान कांग्रेस में चल रहे सीएम फेस विवाद पर कहा कि जिस दिन कांग्रेस ने प्रदेश में सीएम की घोषणा कर देगी उस दिन वह खण्ड-खण्ड हो जाएगी। Rajnath singh

    सिंह ने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी आलू की फैक्टरी खोलने की बात कहते हैं। ऐसा करिश्मा तो केवल कांग्रेस ही कर सकती है। गृहमंत्री ने आगे कहा कि कांग्रेस के ये लोग भारत का निर्माण करेंगे? राजनाथ सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदीजी के नेतृत्व में अब भारत के प्रति दुनिया के देशों का नजरिया बदला है। भारत दुनिया में सबसे तेजी से बढ़ने वाली अर्थव्यवस्था है। उन्होंने दावा करते हुए कहा कि 2030 तक भारत दुनिया के टॉप तीन देशों में शामिल हो जाएगा। Rajnath singh

    हमारे सैनिकों ने पाकिस्तान की धरती पर जाकर दुश्मनों का सफाया किया Rajnath singh

    केन्द्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने चुनावी सभा में कहा कि कश्मीर में सुरक्षाकर्मियों ने तीन दिन में 13 आतंकी हमले विफल किए हैं। हमारे जांबाज सैनिकों ने पाकिस्तान की धरती पर जाकर दुश्मनों का सफाया किया। उन्होंने कहा कि अब नहले पे नहला नहीं, नहले पर दहला होगा। सिंह ने कहा कि पाकिस्तान को 16 बार सफेद झंडा दिखाने पर भी नहीं माना।

    Read More: राजस्थान चुनाव: यूपी सीएम योगी ने कहा, कांग्रेस के डीएनए में ही विकास नहीं

    मैंने स्टैंडिंग ऑर्डर जारी किए हैं कि हमें 17वीं बार सफेद झंडा नहीं दिखाना है। पाकिस्तान की जमीन पर आतंक को आश्रय मिल रहा है, जिसकी बदौलत वह फल-फूल रहा है। सिंह ने पाकिस्तान पर प्रहार करते हुए कहा कि अगर वो इससे निपटने में सक्षम नहीं तो भारत और दूसरे देशों को मदद लेनी चाहिए। Rajnath singh

    राजनाथ सिंह ने मोदी व वसुंधरा सरकार की गिनाई उपलब्धियां

    गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने अपनी चुनावी जनसभाओें में कांग्रेस को जमकर घेरा और केन्द्र व राज्य सरकार की उपलब्धियां गिनाई। उन्होंने कहा कि मोदी और वसुंधरा राजे सरकार की योजनाओं की बदौलत आज राजस्थान देश के अग्रणी राज्यों में शामिल हो गया है। भाजपा सरकार की योजनाओं से राजस्थान में करोड़ों लोग लाभान्वित हुए हैं। Rajnath singh

    कई योजनाएं गरीबों के लिए जीवनदायिनी साबित हो रही है। राजनाथ सिंह ने सोमवार को सुबह धौलपुर के राजाखेड़ा और बसेड़ी और इसके बाद जयपुर के विराटनगर में चुनावी जनसभाओं को संबोधित किया। उन्होंने जयपुर के आमेर विधानसभा क्षेत्र के मानपुरा माचेड़ी में आयोजित चुनावी सभा को भी संबोधित किया। Rajnath singh

    RESPONSES

    Please enter your comment!
    Please enter your name here