राजस्थान : मालपुरा में सुबह 4 बजे हुआ रावण दहन, छावनी बना इलाका, इंटरनेटर सेवाएं बंद

    0
    495

    जयपुर/टोंक। प्रदेश के टोंक जिले के मालपुरा में मंगलवार रात विजयादशमी के जुलूस पर पथराव की घटना को लेकर हुए बवाल के बाद प्रशासन ने बुधवार सुबह पांच बजे कर्फ्यू लगा दिया। बिगड़ती स्थिति को देखते हुए मालपुरा में अनिश्चितकाल तक का कर्फ्यू लगाया गया। लोगों को घरों में रहने के लिए कहा जा रहा है। शहर में तनाव फैलने के बाद अजमेर रोड स्थित एक केबिन में कुछ युवकों ने आग लगा दी। आस-पास के लोगों ने बुझाने का प्रयास किया। वहीं टोंक व जयपुर से अतिरिक्त पुलिस जाप्ता मंगवाया गया। साढ़े आठ बजे कलक्टर के के शर्मा व एसपी आदर्श सिधू मौके पर पहुंचे।

    सुबह 4 बजे हुआ रावण दहन, इंटरनेट बंद
    तनाव को देखते हुए प्रशासन ने इलाके में इंटरनेट सेवाएं बंद करा दी है। वहीं आज सुबह चार बजे प्रशासन ने रावण दहन करा दिया है। कलक्टर और एसपी हालात पर नजर बनाए हुए हैं। इसके बाद प्रशासन ने सुबह पांच बजे मालपुरा शहरी क्षेत्र में कर्फ्यू लागू करने की घोषणा की गई। कर्फ्यू के चलते अखबारों का वितरण भी नहीं करने दिया गया। यहां रावण दहन को लेकर होने वाले कार्यक्रम से पूर्व निकलने वाली शोभायात्रा पर कुछ असामाजिक तत्वों ने पथराव कर दिया था। जिसके बाद पूरे इलाके में तनाव फैल गया।

    उत्पाती युवकों ने शोभायात्रा पर किया पथराव
    मालपुरा में रावण दहन से पहले राम और लक्ष्मण के स्वरूप को लेकर शोभायात्रा निकाली जा रही थी, जयकारों के साथ नाचते गाते लोग चल रहे थे। शोभायात्रा में भारी संख्या में लोग जमा थे। सादात मौहल्ला से शोभायात्रा गुजरते समय कुछ उत्पाती युवकों ने पथराव कर दिया। एकाएक शोभायात्रा पर पथराव होने से भगदड़ मच गई। वहीं शोभायात्रा में शामिल लोग भी पथराव करने वालों पर पत्थर फेंकने लगे।

    विधायक के नेतृत्व में थाने के सामने धरना
    खबरों के अनुसार, मंगलवार की रात विजयादशमी के जुलूस पर कुछ लोगों ने पथराव किया था। इसका लोगों ने जबरदस्त विरोध किया तथा रावण दहन नहीं करने दिया। पथराव करने वालों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर विधायक कन्हैयालाल चोडरी के नेतृत्व में लोग थाने के सामने अजमेर चौराहे पर रोड पर धरना पर बैठ गए। उन्होंने रोड जाम कर दिया। डीएसपी मालपुरा व सीआई मालपुरा और पुलिस के अधिकारियों ने उन्हें समझाया।

    RESPONSES

    Please enter your comment!
    Please enter your name here