कोविड के समय राजनीति नहीं, राज्य नीति पर चलना होगा : वसुधरा राजे

0
333

जयपुर। राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष वसुंधरा राजे ने महामारी कोविड से पार पाने के लिए एक सकारात्मक संदेश दिया है। वसुंधरा ने कहा है कि इस समय पूरी दुनिया मुश्किल दौर से गुजर रही है। इस समय सभी को एक साथ मिलकर आगे बढ़ने की जरूरत है। साथ ही उन्होंने कहा कि यह ऐसा समय है, जब हमें राजनीति नहीं, राज्य नीति पर चलना है। तो आओ साथ चलें।

डरने की नहीं, सावधानी बरतने की जरूरत
राजे ने कहा है कि कोविड के कारण देश ही नहीं हमारा प्रदेश भी संकट से गुजर रहा है। ऐसी स्थिति में डरने की नहीं, सावधानी बरतने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि अगर हम स्वेच्छा से घर पर रहते हैं तो इसका फायदा परिवार को ही नहीं पूरे प्रदेश को होगा। मास्क पहनोगे और हाथ धोओगे तो इसका लाभ भी सबको मिलेगा। प्रदेश में चल रही राजनीतिक बयानबाजी के बीच राजे का संदेश राजनीति से परे हैं। कोविड महामारी का संक्रमण तेज होने के बाद पहली बार राजे ने यह संदेश दिया है। प्रदेश की तीन सीटों पर हुए उप चुनाव में पार्टी ने उन्हें स्टार प्रचारक का जिम्मा दिया था। हालांकि वो प्रचार के लिए नहीं पहुंची थी। राजे आए दिन सोशल मीडिया पर सक्रिय नजर आती हैं।

RESPONSES

Please enter your comment!
Please enter your name here