खाकी शर्मसार! उधार रुपए वापस दिलाने के बहाने SHO ने किया महिला से रेप

    0
    290

    जयपुर। राजस्थान में बढ़ रहे अपराधिक मामले थमने का नाम नहीं ले रहे है। इस बार कोटा संभाग में खाकी शर्मसार हुई है। एक महिला ने झालावाड़ महिला पुलिस थाने के थानाप्रभारी विजय सिंह चौधरी के खिलाफ कोटा के विज्ञाननगर थाने में रेप का मामला दर्ज करवाया है। थानाप्रभारी के खिलाफ मामला दर्ज होते ही झालावाड़ पुलिस अधीक्षक मोनिका सेन ने विजय सिंह को लाइन हाजिर कर दिया है। पीड़िता महिला के मुताबिक जब यह घटना हुई उस समय विजय सिंह विज्ञाननगर थाने में तैनात था।

    आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज
    पीड़िता ने इस संबंध में कोटा सिटी पुलिस अधीक्षक को परिवाद सौंपा था। उसके बाद पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर थानेदार के खिलाफ मामला दर्ज किया गया। आरोपी सब इंस्पेक्टर दो साल बाद रिटायर होने वाला है। विज्ञाननगर थाना सीआई महेश सिंह ने बताया की करीब 43 वर्षीय पीड़िता ने पुलिस अधीक्षक कोटा शहर को परिवाद दिया था। इस पर एसआई विजय सिंह चौधरी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

    झासा देकर बनाए संबंध
    रिपोर्ट में पीड़िता ने बताया कि वो पहले ब्याज पर पैसा देती थी। साल 2014 में किसी महिला द्वारा 7 लाख रुपए नहीं चुकाने पर उसने इसकी शिकायत विज्ञाननगर थाने में दी थी। उस समय उसकी वहां थाने में तैनात पुलिस उपनिरीक्षक विजय सिंह चौधरी से मुलाकात हुई थी। विजयसिंह ने महिला से पैसा दिलवाने में मदद की थी। इस बहाने से दोनों में मुलाकात का सिलसिला बढ़ता गया। दोनों परिवार साथ में वैष्णोदेवी और महाकाल के घूमने गए थे। इस दौरान विजय सिंह ने उससे शारीरिक संबंध बना लिये। उसने मरते दम तक साथ नहीं छोड़ने का वादा किया।

    RESPONSES

    Please enter your comment!
    Please enter your name here