सेक्स रैकेट : 5 महिला और 2 युवक गिरफ्तार, 3 दिन में दूसरी कार्रवाई

    0
    728

    जयपुर। प्रदेश में बढ़ रहे अपराध थमने का नाम नहीं ले रहे है। रोजाना प्रदेश के कौने कौने से रेप, हत्या और लूटपाट की खबरें पढ़ने को मिल रही है। भीलवाड़ा जिले से देह व्यापार का भंडाफोड़ करते हुए पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। जिले के मांडलगढ़ शहर से सटे कोतवाल का खेड़ा कंजर कॉलोनी में पुलिस ने रविवार देर रात दबिश दी। जहां देह व्यापार में लिप्त 5 महिलाओं सहित 7 लोगों को गिरफ्तार किया। लगातार तीसरे दिन भी पुलिस ने यहां दबिश दी। जिन्हें सोमवार सुबह न्यायालय में पेश किया गया।

    गलत काम में लिप्त पाई गई महिलाएं
    पुलिस के अनुसार, पकड़ी गई महिलाएं बूंदी जिले की रहने वाली हैं। जो गलत काम में लिप्त पाई गई हैं। इसके साथ ही कोतवाल के खेड़ा कंजर कॉलोनी में लगातार नजर रखी जा रही है। संदिग्धों को लगातार आने जाने के कारण यहां कार्रवाई की गई है। पुलिस ने बताया कि रेड के दौरान कॉलोनी में 5 महिलाएं संदिग्ध हालत में मिलीं। साथ में दो युवक भी थे। सातों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

    RESPONSES

    Please enter your comment!
    Please enter your name here