सचिन पायलट के किसान प्रदर्शन से अशोक गहलोत ने बनाई दूरी, आपसी गुटबाजी की भेंट चढ़ा पायलट का फ्लॉप शॉ

0
3193
farmers-rally-sikar

मध्यप्रदेश में हुए किसान आंदोलन का लाभ राजस्थान की कांग्रेस भी उठाना चाह रही है। राजस्थान कांग्रेस प्रदेश के किसानों को आंदोलन के लिए उकसाने का जो कार्य कर रही है उसमें वो धरातल से ही असफल रही है। आपसी गुटबाजी की शिकार हुई कांग्रेस के नेता किसानों को राजस्थान की भाजपा सरकार के खिलाफ आंदोलन करने के लिए प्रेरित कर रहे है लेकिन ऐसा करने में उन्हे जन समर्थन नही मिल रहा है। बुधवार को कांग्रेस का सीकर में प्रदर्शन करने का कार्यक्रम था जो कि पूरी तरह से फ्लॉप शॉ ही रहा। इस कार्यक्रम में पूर्वमुख्यमंत्री अशोक गहलोत और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सचिन पायलट को शामिल होना था लेकिन आपसी खेमेबाजी के कारण पूर्व मुख्यमंत्री गहलोत सीकर नही पहुंचे और पायलट को अकेले प्रदर्शन करने में तारे दिखाई दे गये।

sachin-pilot-rally

कांग्रेस कार्यकर्ताओं तक सिमटा पायलट का प्रदर्शन

किसानों को उकसाने को लेकर कांग्रेस द्वारा किए जा रहे असफल प्रयासों पर भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष अशोक परनामी ने कहा है कि प्रदेशभर में कांग्रेस द्वारा किया गया प्रदर्शन पूरी तरह से गुटबाजी का शिकार और फ्लॉप शो रहा है। इस प्रदर्शन में न किसानों ने भाग लिया और न ही आम लोगों ने। यह प्रदर्शन पूरी तरह से कांग्रेस कार्यकर्ताओं तक ही सिमटकर रह गया। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष परनामी ने कहा कि कांग्रेस आपस में उलझी हुई है। मुख्यमंत्री राजे ने किसान के कल्याण के लिए कार्य किये है। पिछले तीन वर्षों में राजस्थान में किसानों को विभिन्न योजनाओं एवं कार्यक्रमों में अनुदान मिला है, जो कांग्रेस अपने कार्यकाल के पांच सालों में भी नही कर पाई। राजस्थान का किसान जान गया है कि अपने राजनीतिक स्वार्थ के चलते कांग्रेस किसानों को भड़काकर राजस्थान में कानून व्यवस्था बिगाड़ना चाहती है लेकिन यहां का किसान कांग्रेस के बहकावे में आने वाला नहीं है।

sikar-rally

मुख्यमंत्री राजे ने दिया किसानों को 6 हजार करोंड़ का मुआवजा

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष अशोक परनामी ने कहा कि कांग्रेस के प्रदर्शन से पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और एआईसीसी महासचिव सीपी जोशी ने दूरी बनाये रखी। परनामी ने कहा कि देश में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी तथा प्रदेश में मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे की सरकार ने किसानों की खुशहाली के लिए ऐतिहासिक निर्णय लिए हैं। जिस प्रकार जयपुर और कोटा में एग्रीटेक मीट समिट के माध्यम से लाखों किसानों को उपज बढ़ानें एवं अधिक से अधिक लाभ प्राप्त करने की जानकारी दी, वह भाजपा सरकार की महत्वपूर्ण उपलब्धि है। जहां तक फसल खराबे एवं मुआवजे का सवाल है तो पहले कांग्रेस सरकार के समय 50 प्रतिशत फसल खराबे पर किसान को मुआवजा मिला करता था, जबकि भाजपा सरकार ने उसे 50 प्रतिशत से घटाकर 33 प्रतिशत फसल खराबे पर भी किसानों को मुआवजे की व्यवस्था की है। मुख्यमंत्री राजे की नेतृत्व वाली सरकार ने 6 हजार करोड़ से भी अधिक मुआवजा दिया है।

rally-sikar

किसानो को भड़काने की नाकामयाब कोशिश कर रही है कांग्रेस

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष परनामी ने कहा कि कांग्रेस के पास अब कहने को कुछ नहीं है। इसलिए वह प्रदेश के किसानों को भड़काने की नाकामयाब कोशिश कर रही है। जिसमें राजस्थान का किसान कांग्रेस के झांसे में आने वाला नहीं है।उन्होंने कहा कि कांग्रेस के प्रदर्शन में सभी जगह किसानों की संख्या नहीं के बराबर थी। कहीं पर भी कांग्रेस के प्रदर्शन में किसानों ने रूचि नहीं दिखाई। यह फ्लॉप प्रदर्शन कांग्रेस कार्यकर्ताओं तक सिमट कर रह गया।

RESPONSES

Please enter your comment!
Please enter your name here