पुष्कर में जूता कांड के शिकार अशोक चांदना को सचिन पायलट की बधाई, छेड़ी सियासी चर्चाएं

    0
    401

    जयपुर। प्रदेश के अजमेर पुष्कर में हुए जूता कांड के बाद अशोक चांदना खासे नाराज दिखे थे। आरोप सचिन पायलट गुट पर था। इस पूरे घटनाक्रम के बाद राजस्थान में कांग्रेस अध्यक्ष चुनाव के चलते हुई सियासी उठापठक के बाद अब सचिन पायलट का अशोक चांदना को ट्वीट कर बधाई संदेश देना अपने आप में खास हो जाता है। गहलोत गुट के नेताओं से लगातार मुलाकात और अब अशोक चांदना को जन्मदिन की बधाई, राजस्थान में आने वाले वक्त में बदलते सियासी समीकरण के तरफ इशारा कर रहे हैं।

    राजनीतिक गलियारों में चर्चा
    दरअसल गुरुवार को अशोक चांदना का 39वां जन्मदिन था। सचिन पायलट ने उन्हें जन्मदिन की बधाई दी। पायलट ने बड़े ही संजीदा अंदाज में उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। बस फिर क्या था। राजनीतिक गलियारों में पायलट का ट्वीट चर्चा का सबसे बड़ा विषय बन गया।

    पायलट समर्थकों की चांदना को नसीहत
    पायलट के इस ट्वीट के बाद काफी रिएक्शन आने लगे। लोग सोशल मीडिया पर तरह-तरह की बातें करने लगे। इस ट्वीट को लेकर दोनों तरफ से अलग-अलग तरह की प्रतिक्रियाएं आईं। ज्यादातर लोगों ने इस ट्वीट के बाद अशोक चांदना को नसीहत दे डाली। सचिन समर्थकों ने इसे इस रूप में प्रचारित किया कि पायलट कितने बड़े दिल के नेता हैं। यह बताने का प्रयास हुआ कि अशोक चांदना के इतना भला-बुरा कहने के बावजूद पायलट ने उन्हें इस तरह से जन्मदिन की बधाई दी।

    चांदना सम​र्थकों ने कहीं ये बात
    वहीं दूसरी ओर चांदना समर्थकों ने इसे इस अंदाज में पेश किया कि आखिरकार पायलट को भी यह पता चल गया कि अशोक चांदना से बैर ठीक नहीं है। हालांकि पायलट के इस ट्वीट का ज्यादातर लोगों पक्ष ही किया।