सरकारी नौकरी : 10 हजार से ज्यादा कंप्यूटर इंस्ट्रक्टर भर्ती, जानिए वैकेंसी डिटेल

    0
    267

    जयपुर। सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे है युवाओं के लिए एक शानदार मौका आया है। राजस्थान सरकार ने माध्यमिक शिक्षा विभाग में 10 हजार से अधिक कंप्यूटर इंस्ट्रक्टर या अनुदेशकों की भर्ती के लिए अधिसूचना जारी कर दी है। कंप्यूटर इंस्ट्रक्टर भर्ती 2022 की अधिसूचना राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने जारी की है। जारी अधिसूचना के अनुसार, बेसिक कंप्यूटर इंस्ट्रक्टर की 9862 वैकेंसी और सीनियर कंप्यूटर इंस्ट्रक्टर की 295 वैकेंसी है. इस तरह राजस्थान में कंप्यूटर इंस्ट्रक्टर के पदों पर कुल 10157 वैकंसी है।

    8 फरवरी से आवेदन शुरू
    राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड की ओर से जारी नोटिस के अनुसार, कंप्यूटर इंस्ट्रक्टर भर्ती 2022 के लिए आवेदन प्रक्रिया 8 फरवरी 2022 से शुरू होगी। आवेदन प्रक्रिया 9 मार्च 2022 तक चलेगी। कंप्यूटर इंस्ट्रक्टर भर्ती 2022 के लिए आवेदन राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड की वेबसाइट rsmssb.rajasthan.gov.in पर जाकर करना होगा।

    योग्यता
    बेसिक कंप्यूटर इंस्ट्रक्टर- बेसिक कंप्यूटर इंस्ट्रक्टर पद पर भर्ती के लिए उम्मीदवारों के पास किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से किसी विषय में ग्रेजुएशन की डिग्री के साथ एक वर्षीय पीजीडीसीए या ए लेवल परीक्षा पास होना चाहिए।

    सीनियर कंप्यूटर इंस्ट्रक्टर – कंप्यूटर साइंस/इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी/इलेक्ट्रॉनिक्स एवं कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग या इसके समकक्ष किसी स्ट्रीम में मास्टर इन इंजीनियरिंग/मास्टर इन टेक्नोलॉजी या कंप्यूटर साइंस/आईटी में एमएससी या इसके समकक्ष में पीजी।

    आवेदन फीस
    अनारक्षित वर्ग- 450 रुपए
    ओबीसी (एनसीएल)- 350 रुपए
    एससी/एसटी- 250 रुपए

     

    RESPONSES

    Please enter your comment!
    Please enter your name here