RSMSSB Recruitment 2021: 12वीं पास के लिए कंप्यूटर भर्ती, जल्दी करें अप्लाई

    0
    597

    जयपुर। राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSMSSB) ने कंप्यूटर भर्ती (संगणक) 2021 के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। यह भर्ती 250 पदों के लिए है। राजस्थान एसएसबी कंप्यूटर भर्ती 2021 के लिए इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आवेदन ऑनलाइन कर सकते है। अभ्यर्थी सात अक्टूबर 2021 तक राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड की वेबसाइट rsmssb.rajasthan.gov.in पर जाकर कर सकते हैं।

    आठ सितंबर से शुरू होंगे आवेदन
    कंप्यूटर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया आठ सितंबर से शुरू होगी। इसके लिए परीक्षा दिसंबर 2021 में होने की संभावना है। नोटिफिकेशन के अनुसार कंप्यूटर भर्ती में 220 वैकेंसी गैर अनुसूचित क्षेत्र और 30 वैकेंसी अनुसूचित क्षेत्र के लिए है।
    आवश्यक शैक्षिक योग्यता-
    – किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से गणित या सांख्यकी या अर्थशास्त्र में ग्रेजुएट होना चाहिए।
    – या फिर कंप्यूटर साइंस या कंप्यूटर एप्लीकेशन में डिग्री या डिप्लोमा।
    – या फिर भारतीय संख्यकी संस्थान कोलकाता द्वारा पार्ट-I (एबीसी) का प्रमाण पत्र।
    – या फिर किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड ने कंप्यूटर साइंस के साथ 12वीं पास होना चाहिए।
    – या फिर पॉलिटेक्निक संस्थान से कंप्यूटर साइंस और इंजीनियरिंग में डिप्लोमा।

    RESPONSES

    Please enter your comment!
    Please enter your name here