Rajasthan RSMSSB Result 2022: राजस्थान लैब असिस्टेंट भर्ती का रिजल्ट जारी, ऐसे करें डाउनलोड

0
183

जयपुर। रीट 2022 का परिणाम का इंजतार चल रहा है, वहीं दूसरी ओर राजस्थान अधीनस्थ और मंत्रालयिक सेवा चयन बोर्ड ने (RSMSSB) राजस्थान लैब असिस्टेंट भर्ती परीक्षा 2022 का परिणाम जारी कर दिया है। जिन उम्मीदवारों ने यह परीक्षा दी है वे सभी आधिकारिक वेबसाइट rsmssb.rajasthan.gov.in पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकते है। यह रिजल्ट राजस्थान सबऑर्डिनेट एंड मिनिस्ट्रियल सर्विसेस सेलेक्शन बोर्ड ने जारी किया है। ये नतीजे सिर्फ साइंस स्ट्रीम के लिए घोषित हुए हैं। मेरिट लिस्ट और कट-ऑफ आप आधिकारिक वेबसाइट से ही चेक कर सकते हैं।

इतने पदों पर होगी भर्ती
आपको बता दें कि आरएसएमएसएसबी लैब असिस्टेंट साइंस विषय की परीक्षा बीते 30 जून 2022 को हुई थी। जिसके तहत लैब असिस्टेंट साइंस, ज्योग्राफी और होमसाइंस के कुल 1019 पदों पर भर्ती होनी है। जिन उम्मीदवारों का नाम मेरिट लिस्ट में आ गया है, उनके दस्तावेजों का सत्यापन किया गया है। हालांकि दस्तावेजों के सत्यापन की कोई आधिकारिक डेट नहीं है।

जानें कैसे चेक करें रिजल्ट
— पहले पहले आधिकारिक वेबसाइट rsmssb.rajasthan.gov.in पर जाएं।
— होमपेज पर Results. फिर इसमें क्लिक करें।
— इसके बाद नए पेज पर Lab Assistant Result खोजें।
— फिर आपके कंप्यूटर स्क्रीन पर रिजल्ट नजर आएगा।
— अब आप अपना रिजल्ट चेक करें और डाउनलोड कर सकते है।