RPSC Answer Key 2021 : राजस्थान सब इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा की आंसर-की जारी

    0
    284

    जयपुर। राजस्थान लोक सेवा आयोग की उप निरीक्षक (SI) भर्ती परीक्षा-2021 के आंसर की जारी कर दिए गए हैं। जो उम्मीदवार इस परीक्षा में उपस्थित हुए थे, वह अब आधिकारिक वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in के माध्यम से आंसर की डाउनलोड करके चेक कर सकते हैं।

    14 अक्टूबर तक उठा सके है आपत्ति
    RPSC SI परीक्षा का आयोजन 13, 14 और 15 सितंबर किया गया था। अगर किसी उम्मीदवार को आंसर की पर शंका या गड़बड़ लगे तो ऑनलाइन एसएसओ पोर्टल के माध्यम से आपत्तियां उठा सकते हैं। उम्मीदवारों को प्रत्येक प्रश्न के लिए आपत्ति फीस के रूप में 100 रुपए देने होंगे। ऑनलाइन आपत्ति लिंक 12 अक्टूबर से 14 अक्टूबर तक उपलब्ध रहेगा।

    ऐसे डाउनलोड करें RPSC SI Answer Key 2021
    — सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in पर जाएं।
    — होमपेज पर दिए गए आंसर-की के लिंक पर क्लिक करें।
    — इसके बाद एक पीडीएफ आपकी स्क्रीन पर आ जाएगी।
    — अब आप आंसर-की चेक कर लें।
    — डाउनलोड के ऑप्शन पर क्लिक कर इसे डाउनलोड कर लें।

    RESPONSES

    Please enter your comment!
    Please enter your name here