राजस्थान के सबसे प्रख्यात 5 राजघराने

    0
    5250
    royal family of rajasthan

    राजस्थान में सैकड़ों वर्षों तक राजा-रजवाड़ों का राज रहा है। इसलिए राजस्थान को राजपूताना प्रदेश भी कहा जाता रहा है। आजादी के बाद देश में लोकतंत्र की स्थापना हो गई लेकिन कई राज परिवार आज भी उतनी ही शान से रहते हैं जैसे अपने राज के समय रहा करते थे। भले ही राजाओं के राज करने का समय चला गया हो लेकिन उनके राजसी ठाठ-बाट में किसी तरह की कोई कमी नहीं आई है। राजस्थान के कई राजघरानों में आज भी शाहीपन बरकरार है। इसी शाहीपन के कारण वे अक्सर सुर्खियों में रहते हैं। जी हां, आज हम राजस्थान के ऐसे ही 5 सबसे प्रख्यात राजघरानों के बारे में बात करने जा रहे हैं…

    जयपुर राजघराना

    जयपुर राजघराने का नाम हमेशा से ही शाहीपन के कारण सुर्खियों में रहता आया है। जयपुर राजघराने के वर्तमान राजा पद्मनाभ सिंह हैं। पद्मनाभ सिंह अभी युवा हैं 12 जुलाई 2017 को 19वां जन्मदिन सेलिब्रेट किया है। जयपुर राजघराने के पूर्व महाराजा ब्रिगेडियर भवानी सिंह के निधन के बाद उनको जयपुर राजघराने का उत्तराधिकारी बनाया गया। 2011 में जब पद्मनाभ सिंह का राजतिलक हुआ था तब उनकी उम्र सिर्फ 12 साल थी।

    Read More: चुनाव मैदान के साथ आकाश में भी मोदी-राहुल की जंग

    पद्मनाभ सिंह जयपुर के पूर्व राजघराने के अब तक के सबसे कम उम्र के राजा बने हैं। महाराजा भवानी सिंह के कोई बेटा नहीं हुआ था इसलिए उन्होंने 2002 में अपनी पुत्री राजकुमारी दीया कुमारी के बड़े बेटे पद्मनाभ सिंह को गोद लिया था। पद्मनाभ सिंह इंटरनेशनल पोलो प्लेयर हैं और कई बड़े टूर्नामेंट्स में भाग ले चुके हैं। वे अपनी लग्जरियस लाइफ के लिए जाने जाते हैं।

    उदयपुर राजघराना

    मेवाड़ राजघराने के 76वें संरक्षक अरविंद सिंह मेवाड़ अपनी महंगी कारों के शौक के लिए काफी फेमस हैं। मेवाड़ राजघराना अपना खुद का एचआरएच ग्रुप ऑफ होटल्स भी चलाता है। इस एचआरएच ग्रुप के मैनेजिंग डायरेक्टर अरविंद सिंह ही हैं। अरविंद सिंह के पास कई महंगी रोल्स रॉयस जैसी गाड़ियां हैं। जिसमें एमजी टीसी, 1939 कैडिलेक कंर्बेटेबल और मर्सडीज के कई मॉडल्स शामिल हैं। अरविंद सिंह बॉलीवुड सहित देश की बड़ी से बड़ी पार्टियों में अक्सर नज़र आते हैं।

    जोधपुर राजघराना

    जोधपुर राजघराने के वर्तमान में महाराजा गजसिंह द्वितीय है। महाराजा गजसिंह अपनी रॉयल लाइफ स्टाइल के लिए जाने जाते हैं। जोधपुर के राज परिवार के पास प्रसिद्ध उम्मेद भवन पैलेेस है। उम्मेद भवन पैलेेस दुनिया का सबसे बड़ा प्राइवेट रेसिडेंस माना जाता है। पैलेस में कुल 347 कमरे हैं। हालांकि अब इस पैलेस के एक हिस्से को होटल का रूप दे दिया है। और इसमें राज परिवार की ताज ग्रुप के साथ साझेदारी है। इस महल के अलावा भी इस राजघराने के पास कुछ किले भी हैं।

    बीकानेर राजघराना

     

    बीकानेर राजघराने के अंतिम राजा करणी सिंह थे। इस राजघराने की वर्तमान वारिस करणी सिंह की पुत्री राज्यश्री कुमारी है। राज्यश्री शूटिंग में अर्जुन अवॉर्ड जीत चुकी हैं। वे राजस्थान के कई चैरिटबल ट्रस्ट की चेयरपर्सन भी हैं। इस राज परिवार का लालगढ़ महल के रूप में एक हेरिटेज होटल है। इस लालगढ़ महल का निर्माण 1902 से 1906 के बीच करवाया गया था।

    अलसीसर राजघराना

    अलसीसर राजघराने के वर्तमान राजा अभिमन्यु सिंह हैं। अलसीसर राजघराने की जयपुर और रणथम्बोर में कई हवेलियां हैं। अभिमन्यु के पास 1953 में इस्तेमाल होने वाली अमेरिकन आर्मी की जीप है। इस जीप को अमेरिका ने कोरिया युद्द के समय पाकिस्तान को दिया था, जिस पर 1962 में भारत ने कब्जा कर लिया था। इसे अभिमन्यु के दादा ने एक निलामी में खरीदा था। यह राजघराना आज भी कई भव्य कार्यक्रमों का आयोजन करता है।

     

    RESPONSES

    Please enter your comment!
    Please enter your name here