“धौलपुर में भाजपा सरकार के नेतृत्व में बने विकास के नए कीर्तिमान”, अशोक परनामी

0
1303
Ashok Parnami

इस वर्ष का धौलपुर उप-चुनाव जीतना राजस्थान कि दो बड़ी राजनैतिक पार्टियों के लिए साख का सवाल बन गया है। दोनों ही पार्टियां ज़ोर-शोर से चुनाव प्रचार में जुट गयीं हैं। जहां एक ओर कांग्रेस सरकार के पास सिवाय राजस्थान सरकार की खामियां गिनाने के और कोई चारा नही है वहीं वर्त्तमान सरकार अपने विकास के कार्ड को आजमाने का पुरज़ोर प्रयास कर रही है। बात सौ फ़ीसदी सच भी है। सत्ता में रहते हुए राजे सरकार के कई आला मंत्रियों और सांसदों ने ना केवल धौलपुर अपितु जयपुर, जोधपुर तथा झालावाड़ में विकास कार्यों को गति दी है जिस कारण वर्तमान में राजस्थान राजमार्ग निर्माण, बुनियादी ढांचे के विकास, पर्यटन आदि क्षेत्रों में विकास पथ अग्रसर है।

इन सभी सरकारी स्कीमों का लाभ भाजपा सरकार को धौलपुर चुनाव में मिल सकता है। हाल में पार्टी आलाकमाण्ड ने चुनाव प्रसार की जिम्मेदारी पार्टी प्रदेश अध्यक्ष अशोक परनामी को सौंपी है। विधानसभा क्षेत्र का जायज़ लेने के बाद परनामी ने 27 मार्च को मीडिया से रूबरू होते हुए जानकारी दी है कि भाजपा के राज में धौलपुर में विकास के नए कीर्तिमान बने हैं।

गत कुछ वर्षों में मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने धौलपुर को रोजगार, शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में कई सौगाते दी हैं। इसके अतिरिक्त, इस वर्ष धौलपुर के भाग्य में चंबल लिफ्ट परियोजना समेत 100-करोड़ का जिला अस्पताल, 24-घंटे बिजली, नयी सड़कें तथा डीटी हाईवे बायपास पर सब्जी मंडी आने वाला है। इसके अलावा नए इंजीनियरिंग कालेज और फूड पार्क से भी आने वाले समय में क्षेत्र का विकास होगा। इन सभी कारणों से भाजपा अपनी जीत को ले कर सकरात्मक है।

परनामी ने धौलपुर विधानसभा क्षेत्र के फिरोजपुर गांव में बूथ स्तरीय कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित करते हुए कार्यकर्ताओं की हौसलाअफ़ज़ाई की। परनामी ने कार्यकर्ताओं को सरकार की नींव कहते हुए उन्हें राज्य सरकार की कल्याणकारी योजनाओं को जन..जन तक  पहुंचाने के लिए कहा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से भाजपा प्रत्याशी शोभारानी कुशवाह को जिताने के लिए पूरी ताकत से जुटने का आह्वान भी किया।

RESPONSES

Please enter your comment!
Please enter your name here