राजस्थान विधानसभा की 200 में से 199 सीटों पर शुक्रवार को मतदान सम्पन्न हुआ। अलवर जिले की रामगढ़ विधानसभा सीट से बसपा प्रत्याशी का हाल ही में ह्रदय गति रूकने से निधन हो गया था। इसकी वजह से फिलहाल एक सीट पर चुनाव को टाल दिया गया। विधानसभा चुनावों के परिणाम एक साथ 11 दिसम्बर सामने आएंगे। BJP in Rajasthan
राजस्थान के साथ ही देश के चार अन्य राज्यों मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, तेलंगाना और मिज़ोरम की विधानसभाओं का चुनाव परिणाम भी इसी दिन आना है। इन पांच राज्यों में अगले पांच साल के लिए नई सरकारों का फैसला होगा। इसी बीच एग्जिट पोल पर राजनीतिक दलों ने अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। BJP in Rajasthan
हमें 11 दिसम्बर को आने वाले परिणाम का इंतजार करना चाहिए: मंत्री जावड़ेकर BJP in Rajasthan
भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता प्रकाश जावड़ेकर ने शनिवार को कहा कि मैं अभी एग्जिट पोल पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दूंगा, क्योंकि एक्जैक्ट नतीजे 11 दिसंबर को आएंगे। उसी दौरान चर्चा करना ठीक रहेगा। हमें नतीजों का इंतजार करना चाहिए। उन्होंने कहा कि कई बार ऐसा हुआ है जब एग्जिट पोल के नतीजे पलट गए हैं, इसलिए हमें 11 दिसंबर को आने वाले परिणाम का इंतजार करना चाहिए। बता दें, भारत में एग्जिट पोल पर हमेशा सवालिया निशान गलता रहा है।
Read More: राजस्थान में 74.08 फीसदी मतदान, मतगणना 11 को, पोकरण में सबसे ज्यादा वोटिंग
कई मौकों पर एग्जिट पोल उलटे भी साबित हुए हैं। इसकी शुरूआत 2004 के आम चुनाव से मानी जाती है। तब एग्जिट पोल में एनडीए सरकार की सत्ता में वापसी की भविष्यवाणी की, लेकिन नतीजे इसके बिल्कुल उलट निकले थे चूंकि एग्जिट पोल में मतदाताओं से पूछकर इसका अंदाजा लगाया जाता है। एग्जिट पोल करोड़ों मतदाताओं में से कुछ सैकड़ों या हजारों लोगों पर किया गया सर्वे होता है। इसलिए यह कहा नहीं जा सकता कि मतदाता सही ही बताएंगे।
मुख्यमंत्री राजे ने किया विकास पर मुहर का दावा
राजस्थान में मतदान सम्पन्न हो जाने के बाद मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने राज्य के सभी मतदाताओं को लोकतंत्र के इस उत्सव में बढ़-चढ़कर भागीदारी निभाने के लिए धन्यावाद दिया। सीएम राजे ने आगे कहा कि प्रदेश की जनता ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विजन, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के नेतृत्व और राज्य सरकार के विकास पर अपनी मुहर लगा दी है। अब 11 दिसम्बर को नतीजे सबके सामने होंगे। उन्होंने कहा कि राजस्थान में भाजपा बड़े अंतर से जीत हासिल करेंगी।