मौसम का बदला मिजाज: जयपुर-दौसा समेत कई जगह बारिश, लॉकडाउन में आवश्यक सेवाओं में लगे लोग परेशान

    0
    596

    जयपुर। राजस्थान में अचानक मौसम का मिजाज बदला और प्रदेश के कई जिलों में बारिश हुई है। गुरुवार को सुबह-सुबह राजधानी जयपुर समेत विभिन्न इलाकों में मौसम ने पलटा खाया। अलसुबह से चल रही तेज ठंडी हवाओं के बाद हल्की बारिश का दौर शुरू हो गया। इससे राजधानी में हल्की ठंडक के साथ मौसम सुहावना हो गया। कई सड़कें पानी से तरबतर हो गईं। मौसम के बिगड़े मिजाज से किसानों की चिंता बढ़ गई है, क्योंकि खेतों में फसल कटी हुई पड़ी है। वहीं, कई इलाकों में कटाई का काम चल रहा है।

    लॉकडाउन में आवश्यक सेवाओं में लगे लोग परेशान
    जयपुर में अलसुबह ही काले बादलों ने डेरा डाल दिया था। ठंडी हवाओं का दौर शुरू हो गया था। उसके बाद हुई बारिश से लोगों का नियमित कामकाज प्रभावित हुआ। लॉकडाउन के दौरान इसी समय दूध-फल-सब्जी वाले विभिन्न इलाकों में इनकी आपूर्ति के लिए आ जाते हैं। लेकिन, बारिश के कारण उन्हें इधर-उधर शरण लेनी पड़ी। बारिश का दौर महज 15-20 मिनट तक चला, लेकिन इससे मौसम में अच्छी खासी ठंडक हो गई। मौसम खुलने के बाद लोग छतों और बालकनियों में आ गए। बारिश व तेज हवा के कारण इस लॉकडाउन के दौरान आवश्यक सेवाओं में लगे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। शहर की सीमा पर तैनात पुलिस कर्मी व स्वास्थ कर्मियों को भी ऐसे में कठिनाई का सामना करना पड़ा।

    तापमान में आई गिरावट
    कई जगह ओलों के साथ हुई तेज बारिश के कारण तापमान में कुछ गिरावट हुई। इससे लोगों को गर्मी से राहत मिली। अचानक हुई इस बारिश और तेज हवा के कारण शहर के आसपास कई जगहों पर कुछ पेड़ गिर गए और सडक़ों पर नालियों का गंदा पानी आ गया। इससे लोगों को कुछ परेशानियों का सामना भी करना पड़ा। बारिश से हालांकि कुछ खास नुकसान नहीं हुआ फिर भी किसानों के खेतों में खड़ी फसल को देखते हुए हमेशा नुकसान की आशंका बनी रहती है।

    RESPONSES

    Please enter your comment!
    Please enter your name here