राजस्थान की राजनीति के 5 दिग्गज: जानिए कौन टॉप करता है लिस्ट | Top 5 Politicians of Rajasthan

0
5938
Top 5 Politicians of Rajasthan

राजस्थान में अगले वर्ष यानि 2018 में 15वीं विधानसभा के लिए चुनाव होने हैं। उसके बाद 2019 में लोकसभा चुनाव भी है। हालांकि चुनाव कराने में होने वाले बड़े खर्चे से बचने के लिए चुनाव आयोग की सिफारिश पर लोकसभा और कई राज्यों में विधानसभा चुनाव एक साथ हो सकते हैं। हाल ही में हिमाचल प्रदेश में 68 सीटों के लिए एक चरण में विधानसभा चुनाव हो चुके हैं और अब अगले माह प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के गृह राज्य गुजरात की बारी है। गुजरात में विधानसभा की कुल 182 सीटों के लिए चुनाव दो चरणों में 9 व 14 दिसंबर को होने हैं। Top 5 Politicians of Rajasthan

गुजरात चुनावों के बाद राजस्थान सहित कई राज्यों में विधानसभा चुनाव होंगे। राजस्थान में वर्ष 2013 में 14वीं विधानसभा के लिए कुल 200 सीटों पर चुनाव हुए थे। जिसमें बीजेपी ने एकतरफा जीत हासिल करते हुए विधानसभा की 162 सीटें अपने नाम की थी। विपक्षी दल कांग्रेस इस चुनाव में नाम मात्र सीटों पर सिमटकर रह गया था। भाजपा को पिछले चुनावों में मिले प्रचंड बहुमत के बाद अब 2018 में होने वाले चुनावों पर देश दुनिया की नज़र रहने वाली है। ऐसे में आज हम बात करने जा रहे हैं राजस्थान के टॉप 5 राजनीति के दिग्गजों की जो अगले चुनाव में अहम भूमिका निभाएंगे। नीचे जानिए, इस लिस्ट में पहले नंबर पर कौन है…

  1. वसुंधरा राजे Top 5 Politicians of Rajasthan

वर्तमान में राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे पिछली तीन बार से लगातार झालावाड़ जिले के झालरापाटन विधानसभा क्षेत्र से विधायक है। वे अब तक दो बार प्रदेश की मुख्यमंत्री बनीं है। राजे इससे पहले 5 बार लोकसभा सदस्य रहने के साथ केंद्र सरकार में मंत्री भी रह चुकी है। वसुंधरा राजे ने भाजपा पार्टी में कई अहम पदों पर कार्य किया है। राजे राजस्थान की 8वीं विधानसभा के​ लिए हुए चुनावों में भी धौलपुर से विधायक चुनी गई थी। वसुंधरा राजे 5 बार सांसद और 4 बार विधायक चुने जाने के साथ केंद्र सरकार में मंत्री, पार्टी में कई अहम पदों पर रहने के साथ राजस्थान की दो बार मुख्यमंत्री रहने के कारण वे राजस्थान के दिग्गज पॉलिटिशियन की लिस्ट में टॉप नंबर पर आती है।

Top 5 Politicians of Rajasthan
Current Chief Minister of
Rajasthan Smt. Vasundhara Raje
  1. अशोक गहलोत Top 5 Politicians of Rajasthan

पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत राजस्थान की राजनीति के जाने माने चेहरे हैं। गहलोत छात्र जीवन से ही राजनीति में सक्रिय हैं। वे पॉलीटिकल करियर की शुरूआत में कांग्रेस की छात्र ईकाई एनएसयूआई के पांच साल तक प्रदेश अध्यक्ष रहे। अशोक गहलोत जोधपुर से 5 बार सांसद रहने के साथ केंद्र सरकार में मंत्री स्तर पर कई अहम पदों पर भी रहे हैं। इसके अलावा गहलोत ने कांग्रेस पार्टी में कई अहम पदों पर कार्य किया है। वे 1999 से लगातार विधानसभा चुनाव जीतते आ रहे हैं। गहलोत राजस्थान के 2 बार मुख्यमंत्री भी रह चुके हैं। वर्तमान में वे राष्ट्रीय स्तर पर कांग्रेस में जनरल सेक्रेटी पद की जिम्मेदारी निभा रहे हैं। उन्हें पार्टी आलाकमान द्वारा गुजरात का चुनाव प्रभारी भी बनाया गया है। फिलहाल गहलोत गुजरात चुनाव में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। राजस्थान के टॉप पॉलिटिशियन की लिस्ट में अशोक गहलोत नंबर 2 पर आते हैं।

Top 5 Politicians of Rajasthan

  1. सचिन पायलट Top 5 Politicians of Rajasthan

कांग्रेस के युवा नेता सचिन पायलट वर्तमान में राजस्थान कांग्रेस में प्रदेश अध्यक्ष पद पर हैं। सचिन कांग्रेस के दिग्गज नेता रहे स्व. राजेश पायलेट के पुत्र हैं। पिता की एक रोड एक्सीडेंंट में मृत्यु के बाद सचिन ने पॉलिटिक्स की ओर रूख किया। सचिन पहली बार में ही दौसा लोकसभा सीट से सांसद चुने गए। वे सांसद में पहुंचने वाले सबसे युवा सांसद भी बनेदूसरी बार अजमेर लोकसभा सीट से 14वीं लोकसभा के लिए हुए चुनावों में पायलट ने भाजपा की किरण माहेश्वरी को हराया था जिसके बाद मनमोहन सरकार में उन्हें कॉर्पोरेट अफेयर्स मिनिस्टर भी बनाया गया। इसके बाद 15वीं लोकसभा के लिए हुए चुनावों में उन्हें अजमेर से बीजेपी नेता स्व. सांवरलाल जाट से हार का सामना करना पड़ा। राजस्थान के दिग्गज पॉलिटिशियन की ​इस लिस्ट में सचिन पायलट तीसरे नंबर पर है।

Top 5 Politicians of Rajasthan

  1. घनश्याम तिवारी Top 5 Politicians of Rajasthan

भाजपा के सीनियर लीडर घनश्याम तिवारी वर्तमान में जयपुर की सांगानेर विधानसभा सीट से विधायक है। वे 2013 में हुए विधानसभा चुनावों में रिकॉर्डतोड़ बहुमत से विजयी हुए। तिवारी आरएसएस के कार्यकर्ता रहे हैं। वे अब तक कुल 6 बार विधानसभा चुनाव जीत चुके हैं। पिछले तीन बार से लगातार सांगानेर विधानसभा क्षेत्र से विधायक हैं। और बीजेपी की सेंट्रल वर्किंग कमेटी के सदस्य भी है। तिवारी पिछली वसुंधरा सरकार में शिक्षा मंत्री भी रहे हैं। घनश्याम तिवारी राजस्थान के दिग्गज राजनीतिज्ञों की लिस्ट में चौथे नंबर पर है।

Top 5 Politicians of Rajasthan

  1. सीपी जोशी Top 5 Politicians of Rajasthan

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सीपी जोशी राजस्थान के राजसमंद जिले की नाथद्वारा विधानसभा सीट से 4 बार विधायक रहे हैं। 2008 में हुए विधानसभा चुनावों में जोशी को 1 वोट से हार का सामना करना पड़ा था। हालांकि इसके बाद 2009 में हुए 15वीं लोकसभा के चुनावों में वे भीलवाड़ा से सांसद चुने गए। पहली बार लोकसभा में पहुंचने के बावजूद वे मनमोहन सरकार में पंचायती राज मंत्री, सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री एवं अतिरिक्त कार्यभार के रूप में रेल मंत्री भी रहे हैं। 2003 में वे राजस्थान कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष पद पर भी रहे। साथ ही राजस्थान सरकार में कैबिनेट स्तर पर कई अहम विभागों के मंत्री रहे हैं। 2014 में हुए लोकसभा चुनावों में सीपी जोशी को पार्टी आलाकमान के निर्देश पर जयपुर ग्रामीण से चुनाव लड़ना पड़ा। इस चुनाव में जोशी को वर्तमान केंद्र सरकार मे खेल मंत्री व सूचना एवं प्रसारण मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौर से बड़ी हार का सामना करना पड़ा। राजस्थान के वर्तमान में दिग्गज पॉलिटिशियन की इस लिस्ट में सीपी जोशी अंतिम और 5वें स्थान पर है।

Top 5 Politicians of Rajasthan

RESPONSES

Please enter your comment!
Please enter your name here