राजस्थान में निकाय चुनाव का बजा बिगुल: 16 नवंबर को वोटिंग, परिणाम 19 को

    0
    487

    जयपुर। राजस्थान में स्थानीय निकाय चुनाव के पहले चरण के चुनाव की घोषणा हो गई है। इसके साथ ही आदर्श आचार संहिता लागू हो गई है। राज्य निर्वाचन आयोग ने शुक्रवार को 49 नगर पालिका में चुनाव की तारीख का ऐलान कर दिया। 49 नगर पालिका के लिए 16 नवंबर को मतदान होगा और 19 नवंबर को परिणाम घोषित किए जाएंगे। राज्य निर्वाचन आयुक्त पीसी मेहरा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस ने कहा कि 49 नगर पलिका में चुनाव किया जाएगा। इनमें 2105 कुल वार्ड है। 32 लाख 99 हजार लोग मतदान कर सकेंगे।

    16 को मतदान 19 को परिणाम
    निकाय चुनावों के लिए प्रत्याशी 1 से 5 नवंबर तक नामांकन भर सकते है। 6 नवंबर को नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी और 8 नवंबर तक नामांकन वापस लिया जा सकता है। 9 नवंबर को चुनाव चिन्हों का आवंटन किया जाएगा। इसके बाद 16 नवंबर को मतदान होगा और 19 नवंबर को परिणाम घोषित किए जाएंगे।

    49 निकायों में 32,99,337 मतदाता
    प्रथम चरण में प्रदेश में 49 निकाय में चुनाव होंगे। इनमें 18 नगर परिषद, 28 नगरपालिका और 3 नगर निगम शामिल हैं। इन 49 निकायों में 32,99,337 मतदाता अपने मताधिकार का उपयोग कर सकेंगे। इनमें कुल 2105 वार्ड हैं। इनके लिए 3,479 मतदान केंद्र बनाए जाएंगे। सभी चुनाव ईवीएम से कराए जाएंगे। मतदाता 12 वैकल्पिक दस्तावेज दिखाने पर मतदान कर सकते हैं।

    20 हजार पुलिसकर्मी होंगे तैनात
    चुनाव में 20 हजार पुलिसकर्मियों को तैनात किया जाएगा। पीसी मेहरा ने बताया कि इस बार प्रत्याशी चुनाव खर्च सीमा बढ़ाई गई। उम्मीदवार नगर पालिका में पार्षद ढाई लाख रुपए तक, परिषद में डेढ़ लाख रुपए तक और नगरपालिका में 1,00,000 तक खर्च करेंगे। साथ ही चुनाव प्रचार के लिए वाहनों की सीमा भी तय की गई। नगर निगम में उम्मीदवार 3 वाहन, परिषद में 2 वाहन और नगर पालिका में वार्ड पार्षद 1 वाहन का उपयोग कर सकेंगे।

    RESPONSES

    Please enter your comment!
    Please enter your name here