राजस्थान उपचुनाव: जानिए कितने अमीर और पढ़े-लिखे हैं कांग्रेस और भाजपा के प्रत्याशी

0
3531
rajasthan byelections 2018

राजस्थान में 29 जनवरी को होने वाले दो लोकसभा एवं एक विधानसभा सीट पर उपचुनावों के लिए दोनों ही प्रमुख दल भाजपा और कांग्रेस ने अपने—अपने उम्मीदवार मैदान में उतार दिए हैं। इनके अलावा कुछ निर्दलीय उम्मीदवार भी उपचुनाव के मैदान में हैं। तीसरे मोर्चे ने उपचुनावों से दूरी बनाना ही बेहतर समझा है। rajasthan byelections 2018

Read more: अशोक गहलोत ने साधा पायलट पर निशाना – मुख्यमंत्री बनने का सपना देखने लगे हैं सचिन 

इसलिए तीनों सीटों पर होने वाले उपचुनाव में कोई भी उम्मीदवार नहीं उतारा है। दोनों ही प्रमुख दलों ने कई लखपति तो कई करोड़पतियों को अपना उम्मीदवार बनाया है। तीनों सीटों में पर दोनों प्रमुख दलों के कुल 6 प्रमुख उम्मीदवार है। आइये जानते हैं राजस्थान उपचुनाव के प्रमुख उम्मीदवार कितने अमीर और कितने पढ़े—लिखे हैं… rajasthan byelections 2018

rajasthan byelections 2018

डॉ. जसवंत यादव: अलवर लोकसभा सीट से बीजेपी उम्मीदवार डॉ. जसवंत यादव सभी प्रमुख 6 उम्मीदवारों में सबसे अधिक धनी उम्मीदवार है। डॉ. यादव और उनकी पत्नी किरण यादव दोनों के नाम करीब 10 करोड़ की संपत्ति है। उनकी पत्नी डॉ. किरण के पास 5.39 करोड़ रुपए की संपत्ति और 6 लाख रुपए के आभूषण हैं। rajasthan byelections 2018

जबकि डॉ. जसवंत के पास 4.35 करोड़ की संपत्ति और एक फॉरच्यूनर कार है। डॉ. जसवंत यादव दिल्ली विश्वविद्यालय से आयुष में बीएमएसएस डिग्री प्राप्त है।

rajasthan byelections 2018

डॉ. करण सिंह यादव: अलवर लोकसभा सीट से कांग्रेस उम्मीदवार डॉ. करण सिंह यादव मेडिकल में डिग्री प्राप्त हैं। वे सूबे के सबसे बड़े अस्पताल एसएमएस जयपुर में मेडिकल सुप्रिंटेंडेंट के रूप में सेवा दे चुके हैं। डॉ. करण सिंह के पास 2.02 करोड़ की संपत्ति है। उनके पास एक फॉरच्यूनर व एक मारुति जैन कार भी है। डॉ. करण पर 13.80 लाख का कर्ज भी है। उनकी पत्नी कांता के पास 2.65 करोड़ की संपत्ति और 40 तोला सोना है। rajasthan byelections 2018

rajasthan byelections 2018रामस्वरूप लांबा: बीजेपी ने पूर्व केन्द्रीय मंत्री सांवरलाल जाट के पुत्र रामस्वरूप लांबा को अपना उम्मीदवार बनाया है। रामस्वरूप लांबा के पास 2 करोड़ की संपत्ति और 3.10 लाख के आभूषण है। लांबा के पास एक कार भी है। उनकी पत्नी के पास 13.92 लाख की संपत्ति और 5.70 लाख के आभूषण हैं। रामस्वरूप लांबा की शिक्षा के बारे में बात करें तो वे साइकोलॉजी में स्नातक पास हैं। rajasthan byelections 2018

rajasthan byelections 2018डॉ. रघु शर्मा: कांग्रेस ने अजमेर लोकसभा सीट से डॉ. रघु शर्मा को अपना उम्मीदवार बनाया है। डॉ. शर्मा वर्तमान में राजस्थान कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष भी हैं। डॉ. रघु शर्मा शिक्षा में एलएलबी, एमबीए और पीएचडी डिग्री प्राप्त है। उनके पास कुल 1.38 करोड़ की संपत्ति है और कई वाहन भी हैं। इसके अलावा एक पेट्रोल पंप और खान भी है। rajasthan byelections 2018

डॉ. शर्मा के पास 20 ग्राम सोना, 1.25 किलो चांदी है। वहीं उनकी पत्नी वीरा के नाम 2.48 करोड़ की संपत्ति है। उनके पास 4 लाख के गहने भी हैं। rajasthan byelections 2018

rajasthan byelections 2018

शक्ति सिंह हाड़ा: भीलवाड़ा के वर्तमान में जिला प्रमुख शक्ति सिंह हाड़ा को बीजेपी ने मांडलगढ़ विधानसभा सीट से अपना प्रत्याशी बनाया है। शक्ति सिंह हाड़ा ने एजुकेशन में एम.कॉम डिग्री हासिल की हुई है। rajasthan byelections 2018

हाड़ा के पास 3.71 करोड़ की संपत्ति, 50 लाख रु. की लैंड रोवर कार है। साथ ही कृषि भूमि के अलावा चार आवासीय भूखंड भी हैं। शक्ति सिंह हाड़ा की पत्नी मधु कंवर के पास 1.19 करोड़ की संपत्ति और 24.85 लाख रुपए की ज्वैलरी है।

rajasthan byelections 2018

विवेक धाकड़: मांडलगढ़ विधानसभा सीट से विवेक धाकड़ कांग्रेस के उम्मीदवार हैं। बीजेपी के शक्ति सिंह हाड़ा के सामने चुनावी मैदान में खड़े विवेक धाकड़ ने शिक्षा में एमबीए और एलएलबी किया हुआ है। rajasthan byelections 2018 

विवेक धाकड़ और उनकी पत्नी पद्मिनी के पास 1.39 करोड़ की संपत्ति है। उनके द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार धाकड़ के पास कोई कार नहीं है। कांग्रेस प्रत्याशी धाकड़ के पास 21 लाख के गहने हैं और उनकी पत्नी पद्मिनी के नाम 35 लाख के गहने और जमीन हैं। rajasthan byelections 2018

RESPONSES

Please enter your comment!
Please enter your name here