डिजिटल इंडिया मिशन में राजस्थान सबसे आगे और फेसबुक का सबसे पसंदीदा फेस मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे

    0
    1032

    पिछले कुछ सालों से देश का मरू प्रदेश राजस्थान तरक्की के नए आयाम छूता जा रहा है। देश के सभी राज्यों से आगे निकलकर राजस्थान भारत सरकार के डिजिटल इंडिया कैंपेन में पहले पायदान पर आया है। राजस्थान में आईटी सेक्टर का तेजी से विकास हो रहा है। आज राजस्थान डिजिटल इंडिया का सपना साकार करने के लिए देश के दूसरे राज्यों तथा केन्द्र सरकार की मदद करने की मज़बूत स्थिति में है। राजस्थान के युवाओं ने नयी तकनीक और कौशल के बल पर राजस्थान को देश के मानचित्र पर पहला डिज़िटल राज्य बना दिया है।

    प्रदेश को दिए गए चार श्रेणियों में पुरस्कार

    तेजी से विकास के पथ पर बढ़ते राजस्थान की बुलंदियों में एक और उपलब्धि जुडी है। केंद्र सरकार की ओर से आज 26 मई को आयोजित किए गए डिजिटल इंडिया समिट 2017 में राजस्थान को चार श्रेणियों में पुरस्कार दिए गए है। खास बात यह है कि चार पुरस्कारों में प्रदेश को डिजिटल लीडर ऑफ ईयर का पुरस्कार भी दिया गया है। इससे यह साबित होता है, कि आज देश के सभी राज्यों को पछाड़कर राजस्थान सर्वाधिक डिज़िटल राज्य बन गया है। राजस्थान में इस डिज़िटल क्रांति का श्रेय पूरी तरह से मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे को जाता है। अन्य पुरस्कारों में भामाशाह ई-गवर्नेंस इनिशिएटिव ऑफ ईयर,अभय कमांड सेंटर और भमाशाह स्वास्थ्य बीमा योजना में टेक्नोलॉजी के इस्तेमाल के लिए केंद्र सरकार की ओर से राज्य सरकार को पुरस्कार दिया गया। पुरस्कार लेने के लिए मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे को दिल्ली आमंत्रित किया गया था। लेकिन प्रदेश के किसानों के महाकुम्भ ग्राम-कोटा में व्यस्तता के चलते मुख्यमंत्री राजे की तरफ से प्रदेश के आईटी विभाग के अफसरों ने पुरस्कार लिए।

    डिज़िटलाइज़ेशन में देश का अग्रणी राज्य

    राजस्थान देश का एकमात्र ऐसा राज्य है, जहां राज्य सरकार की 290 सेवाएं ई-मित्र प्लेटफार्म के माध्यम से उपलब्ध कराई जा रही हैं। ये सेवाएं अन्य राज्यों में दी जा रही सेवाओं से तीन गुना अधिक हैं। राजस्थान में आज 40 हजार से ज़्यादा ई-मित्र केन्द्र स्थापित किये जा चुके हैं। कमाल की बात यह है कि यह संख्या डिजिटल इंडिया कार्यक्रम के तहत तय किये गये पूरे देश के लक्ष्य से 15 प्रतिशत अधिक है। इसके साथ ही साथ आज राजस्थान स्मार्ट स्ट्रीट लाइट, कचरा प्रबंधन, स्मार्ट यातायात, अपराध नियंत्रण और कानून व्यवस्था के लिए एकीकृत कमाण्ड एण्ड कंट्रोल सेंटर ई पीडीएस, वाहनों की जीपीएस से निगरानी और एकीकृत पेमेंट गेट-वे के विकास में देश का अग्रणी राज्य है।

    देश की पहली राज्य स्तरीय आईपी टेलीफोनी हॉटलाइन आज राजस्थान में है। साथ ही सभी नागरिकों के लिए भामाशाह स्टेट डाटा सेंटर का निर्माण भी राज्य में किया गया है। भामाशाह योजना के जरिए सरकार ने अपनी योजनाओं और सेवाओं को ऑनलाइन बैंकिंग से जोड़ा है।

    फेसबुक पर सबसे ज़्यादा लोकप्रिय वसुंधरा राजे

    राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे अक्सर अपने तकनीकी ज्ञान और नवाचार की दिशा में बड़े कदम लेने के कारण युवाओं में चर्चा का विषय रहती है। मुख्यमंत्री राजे की लोकप्रियता का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है, कि फेसबुक पर उनके फॉलोवर्स की संख्या देश के सभी मुख्यमंत्रियों में सर्वाधिक है।

    सोशल मीडिया के इस युग में देश के सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों में से सबसे ज़्यादा पसंदीदा मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे है। देश के लगभग सभी राज्यों के मुख्यमंत्री सोशल मीडिया के जरिए लोगों से जुड़े हुए हैं। इनमें सबसे ज्यादा 75 लाख से ज्यादा फेसबुक फोलोअर्स के साथ वसुंधरा राजे शीर्ष पर हैं। उनके बाद दूसरा नंबर मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का है जिनके फेसबुक फोलोअर्स की संख्या 39 लाख है। इसी तरह टि्वटर फोलोअर्स के मामले में भी राजे चौथे नंबर पर हैं। यहां उनके फोलोअर्स की संख्या 11 लाख है।

    RESPONSES

    Please enter your comment!
    Please enter your name here