राहुल गांधी के सोशल मीडिया बोट्स का ट्विटर ने उड़ाया मजाक।

0
1165
Social Media Bots
राहुल गांधी के सोशल मीडिया बोट्स का ट्विटर ने उड़ाया मजाक

राहुल गांधी के सोशल मीडिया बोट्स का ट्विटर ने उड़ाया मजाक

हाल ही में कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से किए ट्वीट्स पर बड़ी संख्या में आए रिट्वीट की वजह से इनदिनों सुर्खियों में है। इसमें आश्यर्च वाली बात यह है कि उन्होंने रिट्वीट के मामलें में कई प्रसिद्ध हस्तियों को पीछे छोड़ दिया है। दरअसल, मामला यह है कि मीडिया ‘बोट्स’ का इस्तेमाल कर कई देशों से राहुल के ट्वीट्स पर रिट्वीट किए गए हैं। राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्र सरकार पर कई ट्वीट कर तंज कसे हैं। उन ट्वीट्स पर बड़ी संख्या में रिट्वीट ‘बोट्स’ अकाउंट्स से किए गए। जिसके बाद ट्विटर पर राहुल गांधी का मजाक उड़ाया जा रहा है।

क्या है ‘बोट्स’ और कैसे करता है काम..? ‘बोट्स’ ऐसे कंप्यूटर सॉफ्टवेयर या एप्लीकेशन होते हैं जो ऑटोमैटिक ढंग से दिए गए टास्क को पूरा करते हैं। बोट्स उसे मिलने वाली कमांड पर काम करते हैं। समाचार एजेंसी ANI ने अपनी एक रिपोर्ट में यह आशंका जताई है कि ‘बोट्स’ के जरिए राहुल गांधी के ट्वीट रिट्वीट कराए जा रहे हैं।

Read More: http://rajasthantruths.com/development-in-ajmer-bypolls/

इन देशों से किए गए बोट्स की मदद से रिट्वीट: बोट्स की मदद से राहुल के तमाम ट्वीट रूस, इंडोनेशिया, कजाकिस्तान आदि देशों के उन ट्विटर हैंडलों के जरिए रिट्वीट हुए हैं, जिनके केवल 10-12 की संख्या तक ही फॉलोवर्स हैं। एक समाचार एजेंसी में यह खबर आने के बाद सोशल मीडिया पर यह मामला छाया रहा। लोगों ने ट्वीटर पर ‘राहुल वेव्स इन कज्जाक’ हैशटैग से उनका खूब मजाक उड़ाया।

भाजपा नेताओं ने ली चुटकी: केन्द्रीय मंत्री स्मृति जुबिन ईरानी ने कहा कि राहुल गांधी शायद देश से बाहर रूस, इंडोनेशिया और कजाखिस्तान जैसे देशों से चुनाव लड़ने की योजना बना रहे हैं। केंद्रीय मंत्री राज्यवर्धन राठौर ने रिट्वीट किया, ‘खेल में यह डोपिंग के तहत आएगा.. अरे जरा रुकिए। क्या डोप से आपको कुछ याद आ रहा है।’ भाजपा आइटी सेल के प्रमुख अमित मालवीय ने सवाल किया कि कांग्रेस को राहुल गांधी के लिए आखिर समर्थन क्यों खरीदना पड़ रहा है। राज्यसभा सदस्य राजीव चंद्रशेखर ने ट्वीट किया, ‘हताशा से डूबे समय में हताशापूर्ण उपायों की जरूरत होती है।’

कांग्रेस कर रही राहुल गांधी का बचाव: ‘बोट्स’ से किए गए राहुल गांधी के ट्वीट्स पर रिट्वीट होने का मामला रिपोर्ट्स में आने के बाद कांग्रेस राहुल के बचाव में उतर आई। जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने तंज करते हुए ट्वीट किया, ‘बोट्स हो गया। अब बस भी करो।’ राज्यसभा सदस्य राजीव शुक्ला ने कहा कि सोशल मीडिया पर विश्वभर के लोग आपसे जुड़े रहते हैं। रूस, कजाखिस्तान और इंडोनेशिया इससे बाहर नहीं है। उन्होंने आगे कहा कि भाजपा राहुल गांधी की बढ़ती लोकप्रियता से घबरा गई है। कांग्रेस नेता आरपीएन सिंह ने कहा कि यह बात मायने नहीं रखती है कि राहुल गांधी के ट्वीट कितनी बार रिट्वीट किए गए। राहुल ने जो मुद्दे उठाए हैं, वे अहम हैं।

इस ट्वीट से निशाने पर आए राहुल: कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने ट्वीट किया था, ‘मोदीजी, जल्दी करिए, ऐसा लगता है कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप आप के साथ एक और झप्पी चाहते हैं।’ राहुल का यह ट्वीट कुछ समय में ही 20 हजार बार रिट्वीट किया गया। राहुल गांधी की हाल ही में ट्विटर पर बढ़ी सक्रियता को उस न्यूज रिपोर्ट से जोड़कर भी देखा जा रहा है जिसमें दावा किया गया था कि कांग्रेस पार्टी ने अपनी खास रणनीति के अनुसार अमेरिकी दिग्गज डेटा एनालिटिक्स फर्म कैम्ब्रिज एनालिटिका को हायर किया है।

RESPONSES

Please enter your comment!
Please enter your name here