निजी अस्पतालों ने मरीजों से की अवैध वसूली, अब लौटाने होंगे 10 लाख

    0
    542

    जयपुर। प्रदेश के जोधपुर शहर में निजी अस्पतालों की मनमानी पर अब प्रशासन लगाम लगान लगाने लग गया है। अशोक गहलोत सरकार की महत्वपूर्ण ‘मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना’ का लाभ नहीं देने वाले शहर के पांच निजी अस्पतालों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की गई है। निजी अस्पतालों की ओर से इलाज के नाम पर मरीजों से वसूले गए 10 लाख उनको लौटाने के आदेश जारी किए गए हैं।

    150 मरीजों ने की थी शिकायत
    कोरोना की दूसरी लहर में सैकड़ों मरीजों ने शहर के निजी अस्पतालों में इलाज कराया। उनके संचालकों ने योजना का लाभ नहीं देकर मरीजों से पैसे वसूल कर लिए। मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना में निजी अस्पतालों द्वारा लाभ नहीं देने पर शहर के 150 मरीजों ने संपर्क पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई थी। हालांकि इन शिकायतों में से 70 को खारिज कर दिया। क्योंकि उनका इलाज पैकेज में शामिल नहीं था। शिकायत मिलने के बाद सीएमएचओ ने पांच निजी अस्पतालों को मरीजों को 10 लाख रुपए लौटाने के नोटिस जारी कर दिए है।

    RESPONSES

    Please enter your comment!
    Please enter your name here