गहलोत Vs पायलट गुट में बढ़ा सियासी तनाव, सीनियर कांग्रेस नेता का अशोक गहलोत पर हमला

    0
    364

    जयपुर। प्रदेश की कांग्रेस सरकार का आधा कार्यकाल समाप्त होने वाला है, लेकिन मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट के बीच जारी खींचतान जारी है। आए दिनों गहलोत Vs पायलट गुट बढ़ते सियासी तनाव की खबरे पढ़ने को मिलती रहती है। एक बार दोनों गुट के बीच तनाव बढ़ता नजर आ रहा है। राजस्थान कांग्रेस के एक सीनियर नेता ने आरोप जड़ा है कि कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं के काम नहीं हो रहे हैं। उन्हें अपमानित किया जा रहा है।

    ‘अपनी बात रखना बगावत है तो हम बागी है’
    कांग्रेस नेता ने कहा है कि गहलोत सरकार में निर्दलीय और बीसएपी से कांग्रेस में आए विधायकों का बोलबाला है। दूसरी तरफ पायलट गुट ने भी गहलोत पर परोक्ष रूप से हमला बोला और कहा कि कांग्रेस में गांधी परिवार के बाद सबसे लोकप्रिय सचिन पायलट हैं। अपनी बात रखना बगावत है तो हम बागी हैं।

    ‘कार्यकर्ताओं को किया जा रहा है प्रताड़ित’
    पिछले विधानसभा चुनाव में बहरोड़ से कांग्रेस के हारे हुए प्रत्याशी करण सिंह ने गहलोत सरकार पर हमला बोला है। करण सिंह ने आरोप लगाया कि गहलोत राज में पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं को प्रताड़ित किया जा रहा है। निर्दलीय और बीएसपी से आए विधायकों के काम हो रहे हैं। उनकी धौंसपट्टी चल रही है।

    RESPONSES

    Please enter your comment!
    Please enter your name here