अपराधियों का अड्डा बनी राजधानी, डेयरी बूथ संचालक की हत्या, लहूलुहान हालत में मिली लाश

    0
    311

    जयपुर। प्रदेश की राजधानी जयपुर अब अपराधियों का अड्डा बनता जा रहा है। शहर के सदर इलाके में बीती देर रात को एक डेयरी बूथ संचालक की चाकू से ताबड़तोड़ वार कर हत्या कर दी। शुक्रवार अलसुबह आसपास के लोग दूध खरीदने पहुंचे। तब डेयरी बूथ में खून बिखरा पड़ा था। बूथ संचालक की लहूलुहान हालत में लाश पड़ी थी। तब लोगों ने पुलिस को सूचना दी। इसके बाद एडिशनल डीसीपी बजरंग सिंह समेत सदर थानाप्रभारी पृथ्वीपाल सिंह मौके पर पहुंचे। मौके पर एफएसएल टीम और डॉग स्क्वायड टीम को बुलाकर मौका मुआयना करवाया गया।

    बिहार का रहने वाला था मृतक
    एडिशनल डीसीपी ने बताया कि मृतक की शिनाख्त 35 वर्षीय सुदामा के रुप में हुई है। वह मूल रुप से बिहार का रहने वाला था। यहां अजमेर रोड पर नाटाणियों के चौराहे पर डेयरी बूथ चलाता था। सुदामा के साथ उसका भाई रामबिहारी भी इसी बूथ पर काम संभालता था। सुदामा डेयरी बूथ पर ही रहता था। उसका भाई रामबिहारी परिवार के साथ सोडाला में रहता था। वह रात को अपने घर चला जाता था, जबकि सुदामा डेयरी बूथ पर ही सोता था।

    सुदामा और हत्यारे के बीच हुआ था संघर्ष
    शुक्रवार सुबह 6:30 बजे जब लोग रोजाना की तरह डेयरी में दूध खरीदने पहुंचे। तब वहां सुदामा की लाश को पड़े देखा। वह दम तोड़ चुका था। बूथ में काफी खून बिखरा हुआ था। पुलिस के मुताबिक मौका मुआयना करने पर सामने आया कि हत्या से पहले बूथ में सो रहे सुदामा और हत्यारे के बीच संघर्ष हुआ था। वहां सामान बिखरा हुआ मिला।

    RESPONSES

    Please enter your comment!
    Please enter your name here