मां ने उजाड़ दिया बेटी का सु​हाग, 5 लाख की सुपारी देकर करवाई दामाद की हत्या

0
642

जयपुर। प्रदेश के जोधपुर जिले में एक कलयुगी मां ने अपनी ही बेटी का घर उजाड़ दिया। एक मां अपनी बेटी के दामाद की सुपारी देकर हत्या करवा दी। मंडोर थाना क्षेत्र के सुरपुरा बांध रोड पर प्लास्टिक कट्‌टे में मिले शव के मामले का पुलिस ने खुलासा कर मृतक की सास और दो अन्य हत्यारों को गिरफ्तार किया। पुलिस फिलहाल पूरे मामले की जांच में जुटी है।

हत्या के लिए दी 5 लाख में सुपारी
पुलिस ने इस मामले का खुलासा करते हुए मृतक विनोद की सास ग्यारसी देवी को गिरफ्तार कर लिया है। ग्यारसी देवी ने दामाद विनोद की हत्या 5 लाख सुपारी देकर करवाई थी। सास ने इसके लिये जब्बर सिंह राजपुरोहित और धनराज वैष्णव को 5 लाख रुपये की सुपारी दी थी। आरोसी सांस से पूछताछ के बाद पुलिस ने जब्बर सिंह राजपुरोहित और धनराज वैष्णव को भी हत्या के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है।

सास और दामाद में होता था झगड़ा
बताया जा रहा है कि मृतक के मजदूरी से कम कमा पाने और उसका जीवन स्तर निम्न होने की बात को लेकर सास और दामाद में झगड़ा होता रहता था। दोनों में अक्सर बोलचाल और विवाद होता रहता था। अब पुलिस सास और हत्यारों से पूछताछ कर रही है।

लव मैरिज बनी हत्या का कारण
एडीसीपी भागचंद मीणा ने बताया कि विनोद की हत्या करवाने के पीछे का कारण लव मैरिज और खराब आर्थिक हालत थे। मृतक विनोद की सास ग्यारसी देवी की पिछले 4 साल से दामाद से तनातनी चल रही थी। 5 लाख सुपारी लेकर जब्बर सिंह और धनराज ने दामाद विनोद को पहले शराब पिलाई फिर पेचकस से वार कर गला घोंट दिया। बाद में प्लास्टिक कट्टे में विनोद का शव डालकर उसे सुरपुरा डैम के पास फेंक दिया था।

RESPONSES

Please enter your comment!
Please enter your name here