4 दिन एक्टिव रहेगा मानसून: दौसा में मूसलाधार बारिश, राजसमंद में बिजली गिरने से महिला की मौत

    0
    346

    जयपुर। राजस्थान के कई हिस्सों में मानसून फिर से मेहरबान होने लगा है। मौसम विभाग ने आगामी 3-4 दिन के लिए राजधानी जयपुर, उदयपुर, डूंगरपुर, बांसवाड़ा, राजसमंद, चित्तौड़गढ़, अलवर और दौसा के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। यहां भारी बारिश होने की आशंका है। जयपुर में शुक्रवार से तेज बारिश हो रही है। शनिवार को सुबह से रूक रूक कर बारिश हो रही है। 16 सितंबर तक राजधानी में बादल छाए रहेंगे। जिले के कई हिस्सों में बादल गरजने के साथ बौछारें भी पड़ेंगी।

    उदयपुर में छलका डैम
    उदयपुर में येलो अलर्ट के चलते लगातार बारिश हो रही है। बीते शुक्रवार दोपहर 12 बजे शुरू हुआ बारिश का दौर दिनभर चलता रहा। जिले में सर्वाधिक बारिश जयसमंद पर 85 मिमी रिकॉर्ड की गई। उदयपुर मुख्यालय से 40 किमी की दूरी पर स्थित प्रमुख पिकनिक स्थल टीडी डेम भी सुबह 10 बजे छलक गया। आवक के चलते पीछोला झील का जलस्तर साढे आठ फीट हो गया है।

    राजसमंद में बिजली गिरने से महिला की मौत
    राजसमंद के आमेट से बड़ी खबर आकाशीय बिजली गिरने से एक महिला की मौत हो गई है। उदयपुर अस्पताल में इलाज के दौरान महिला ने दम तोड़ दिया। कल शाम को खेत में काम करते समय दंपति पर बिजली गिरी थी। झुलसे दंपति को प्राथमिक उपचार के बाद उदयपुर रेफर किया गया था।

    RESPONSES

    Please enter your comment!
    Please enter your name here