ससुराल वालों ने महिला से की दरिंदगी: प्राइवेट पार्ट में केरोसिन डालकर आग लगाई, और फिर….

    0
    637

    जयपुर। राजस्थान सरकार अपराधियों पर लगाम लगाने में विफल होती नजर आ रही है। सरकार के तमाम प्रयासों के बावजूद लड़कियों और महिलाओं के खिलाफ अपराध बढ़ते ही जा रहे है। प्रदेश के नागौर जिले से एक महिला के साथ दरिंदगी का मामला सामने आया है। अवैध संबंधों का शक होने पर तीन बच्चों की मां के प्राइवेट पार्ट में कोरोसिन डालकर आग लगा दी गई। आरोपियों का जब इससे भी दिल नहीं भरा तो उन्होंने उसके प्राइवेट पार्ट में बीयर की बोतल डाल दी और दो दिन तक तार से बांधे रखा। दो दिन बाद महिला के भाई ने उसे किसी तरह आरोपियों के चंगुल से छुड़ाया।

    महिला तीन दिनों से नागौर के जेएलएन अस्पताल में भर्ती थी, लेकिन हालत गंभीर होने का कारण उसे जोधपुर रेफर कर दिया गया। पीड़िता के भाई के मुताबिक बहन की शादी कुचेरा गांव में हुई है। उसकी बहन ने गांव के एक व्यक्ति को बाजार से तंबाकू के पाउच लेने भेजा था। इस बात से महिला का ससुराल पक्ष नाराज हो गया। उन्होंने काम के बहाने महिला को खेत पर बुलाया और जमीन पर पटकने के बाद लोहे की रॉड से पीटना शुरू कर दिया। आरोपियों ने लोहे के तार से महिला के हाथ और पैर बांध दिए और रॉड गरम कर जगह-जगह दाग दिया। आरोपी यहीं नहीं रुके, उन्होंने महिला के प्राइवेट पार्क में केरोसिन डालकर आग लगा दी। जब दर्द और जलन के कारण महिला ने चिल्लाना शुरू किया तो आरोपियों ने उसका मुंह कपड़े से बंद कर दिया। इस घटना का आरोप महिला के ससुराल पक्ष पर लगा है। इस मामले में पांच लोगों को आरोपी बनाया गया था। जिसमें से सिर्फ एक की ही गिरफ्तारी हो सकी है।

    RESPONSES

    Please enter your comment!
    Please enter your name here