हिमाचल में लहरा भगवा.. मोदी-शाह की जोड़ी का जादू बरकरार

0
910
narendra modi and amit shah

हिमाचल प्रदेश और गुजरात विधानसभा के लिए हाल ही में हुए चुनावों के नतीजे आ गए हैं। हिमाचल और गुजरात दोनों ही राज्यों में भाजपा ने शानदार जीत दर्ज करते हुए एक बार फिर मोदी लहर को सही साबित किया है। दोनों ही राज्यों में भाजपा की पूर्ण बहुमत से सरकार बनीं है। इन नतीजों से एक बार फिर साबित हो गया कि जनता के बीच मोदी शाह की जोड़ी का जादू अभी तक बरकरार है। पिछले कुछ दो तीन माह से हिमाचल और गुजरात चुनाव की सरगर्मियां जोरों पर थीं। इन विधानसभा चुनावों के नतीजों पर देशभर की नजर टिकी हुई थी, क्योंकि 2019 में लोकसभा चुनाव होने हैं, और गुजरात प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का गृह राज्य है, साथ ही वे देश के प्रधानमंत्री बनने से पहले गुजरात के लगातार 4 बार मुख्यमंत्री रहे हैं। मोदी शाह की जोड़ी ने फिर कमाल करते हुए दोनों राज्यों में कमल खिला दिया है। आइये जानते हैं इन विधानसभा चुनावों के नतीजों के बारे में विस्तार से..

Read More: स्मृति ईरानी या कोई और? कौन हो सकते हैं हिमाचल और गुजरात के नए मुख्यमंत्री..? Next CM of Gujarat & Himachal

हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव 2017 narendra modi and amit shah

पहाड़ी राज्य हिमाचल प्रदेश में विधानसभा की कुल 68 सीटों के लिए चुनाव आयोजित किए गए हैं। हिमाचल की सभी विधानसभा सीटों पर 9 नवंबर को एक चरण में मतदान हुए। दूसरे राज्य गुजरात में कुल 182 विधानसभा की सीटों पर दो चरणों में 9 दिसंबर और 14 दिसंबर को मतदान हुए थे। इन दोनों राज्यों के लिए हुए विधानसभा चुनावों के ​नतीजे एक सा​थ 18 दिसंबर को आए हैं। हिमाचल प्रदेश में भाजपा ने पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल को अपना सीएम पद का चेहरा घोषित किया था। वहीं कांग्रेस ने हिमाचल के वर्तमान मुख्यमंत्री वीरभद्र के नेतृत्व में चुनाव लड़ा। गुजरात में दोनों ही पार्टियों ने सीएम पद के चेहरे के लिए अपने पत्ते अंत तक नहीं खोले थे। हिमाचल प्रदेश में विधानसभा की 68 सीटों के लिए कुल 349 उम्मीदवार मैदान में थे।

भाजपा और सत्तारूढ़ कांग्रेस ने सभी 68 सीटों पर उतारे उम्मीदवार

हिमाचल प्रदेश में सत्तारूढ़ कांग्रेस और विपक्षी पार्टी बीजेपी ने सभी 68 सीटों पर अपने-अपने उम्मीदवार उतारे थे। माकपा ने 16 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे थे। हिमाचल की धर्मशाला विधानसभा सीट से सबसे ज्यादा 12 उम्मीदवार मैदान में थे। इसके बाद एससी के लिए रिजर्व कारसोंग विधानसभा सीट से 10 उम्मीदवार मैदान में थे। हिमाचल के कांग्रेस के दिग्गज नेता और वर्तमान मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने अर्की सीट से चुनाव लड़ा और वे पार्टी को जीत नहीं दिला सके लेकिन खुद जीतने में कामयाब रहे। उनकी सीट पर चार उम्मीदवार मैदान में थे। उन्होंने बीजेपी के रत्तन सिंह पाल को हराया। narendra modi and amit shah

इस प्रकार रहे हिमाचल विधानसभा चुनाव 2017 के नतीजे

हिमाचल प्रदेश की कुल 68 सीटों पर हुए विधानसभा चुनावों में भाजपा ने दोगुनी से ज्यादा सीटों पर शानदार जीत दर्ज की। भाजपा ने यहां 44 सीटों पर जीत दर्ज कर सत्ता में वापसी की, वहीं विपक्षी दल कांग्रेस 21 सीटों पर सिमटकर रह गया। तीन सीटों पर अन्य उम्मीदवारों ने भी जीत दर्ज की है। भाजपा के मुख्यमंत्री पद के चेहरे और पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल को हार का सामना करना पड़ा है। उन्हें कांग्रेस के राजिंदर राणा ने सुजानपुर विधानसभा सीट से 2822 मतों से हराया। प्रेम कुमार धूमल के साथ उनके रिश्ते में समधी को भी हार का सामना करना पड़ा है। narendra modi and amit shah

आगामी विधानसभा चुनावों में भी जीत दर्ज करेंगे: अमित शाह

narendra modi and amit shah

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने पार्टी को हिमाचल और गुजरात में मिला पूर्ण बहुमत के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि, पार्टी आगे होने वाले विधानसभा चुनावों में भी इसी तरह जीत दर्ज करेगी। शाह ने आगे कहा कि पार्टी ने प्रधानमंत्री मोदी जी के नेतृत्व में देश के 28 राज्यों में से 19 राज्यों में सरकार बना ली है। उन्होंने गुजरात और हिमाचल की जनता का आभार जताया। बीजेपी दफ्तर पर आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा, देश की जनता ने जीएसटी को दिल से स्वीकार किया है। गुजरात और हिमाचल में भाजपा की सरकार बनने पर उन्होंने वहां की जनता को शत-शत नमन करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया। narendra modi and amit shah

RESPONSES

Please enter your comment!
Please enter your name here