मध्य प्रदेश उपचुनाव: क्या सिंधिया की लोकप्रियता का मुकाबला बार बालाएं कर पाएंगी?

    0
    1452
    Madhya Pradesh by-election

    हाल ही में देश के दो राज्यों राजस्थान और पश्चिम बंगाल में उपचुनाव हुए हैं। राजस्थान में लोकसभा की दो सीट और विधानसभा की एक सीट तथा पश्चिम बंगाल में लोकसभा की एक सीट पर 29 जनवरी को मतदान हुए थे। इन उपचुनावों का परिणाम 1 फरवरी को आया था। इसके बाद अब जल्द ही राजस्थान के पड़ोसी राज्य मध्य प्रदेश में विधानसभा की दो सीटों पर उपचुनाव होने हैं। मध्य प्रदेश में विधानसभा की 2 सीटों पर 24 फरवरी को मतदान होने जा रहे हैं। मध्य प्रदेश में अंतिम चार विधानसभा चुनावों में बीजेपी का ही दबदबा रहा है। एमपी उपचुनाव में कांग्रेस और ​बीजेपी दोनों ही प्रमुख पार्टियां जीत दर्ज करना चाहती है। क्योंकि विधानसभा चुनाव से पहले होने वाले ये उपचुनाव मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और कांग्रेस सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया दोनों के लिए प्रतिष्ठा के चुनाव बने हुए हैं। Madhya Pradesh by-election

    मध्य प्रदेश विधानसभा क्षेत्र मुंगावली एवं कोलारस के लिए होने हैं उपचुनाव

    मध्य प्रदेश विधानसभा की मुंगावली एवं कोलारस सीट पर जल्द ही उपचुनाव होने हैं। इन उपचुनाव के लिए मतदान 24 फरवरी को निर्धारित किया गया है। ऐसे में अब चुनाव प्रचार के लिए ज्यादा समय नहीं रह गया है। प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और कांग्रेस सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया दोनों ही बड़े नेता अपने नेतृत्व में उपचुनाव में जीत दर्ज करना चाहेंगे। जिससे आने वाले विधानसभा चुनाव से पहले पार्टी कार्यकताओं में नया जोश भरा जा सके।

    Read More: Jaipur’s walled city to get modified with the International standard underpass

    वैसे इन दोनों क्षेत्रों में चुनाव प्रबंधन का पूरा काम बाहरी लोगों के हाथों में है। भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस दोनों ही पार्टियां स्थानीय नेताओं और कार्यकर्ताओं पर भरोसा कर किसी भी तरह का खतरा मोल नहीं लेना चाहती हैं। सीएम शिवराज सिंह चौहान ने जहां अपना पूरा मंत्रिमंडल इन दोनों विधानसभा क्षेत्रों में तैनात कर दिया है। वहीं, कांग्रेस सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया के राज्यभर के समर्थक यहां गांव-गांव में घूम रहे हैं। Madhya Pradesh by-election

    बीजेपी के लिए इस उपचुनाव में सबसे बड़ी बाधा है सिंधिया की छवि

    भारतीय जनता पार्टी के लिए इन दोनों सीटों को जीतने के लिए सबसे बड़ी बाधा ज्योतिरादित्य सिंधिया की छवि बन रही है। सांसद सिंधिया की सभाओं में भीड़ रोकने के लिए राज्य मंत्री जालम सिंह पटेल के स्वागत मंच पर हुए बार बालाओं के डांस ने कांग्रेस को एक नया मुद्दा और दे दिया है। बार बालाओं का डांस कोलारस विधानसभा क्षेत्र के ग्राम कुटवारा में हुआ। इस कार्यक्रम में राज्य मंत्री जालम सिंह पटेल उपस्थित थे। मंच पर उनके स्वागत का बैनर लगा हुआ था, जिस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की तस्वीरें थीं। बता दें, जालम सिंह पटेल हाल ही में स्वतंत्र प्रभार वाले राज्य मंत्री बनाए गए हैं। वे सांसद प्रह्लाद पटेल के भाई हैं। Madhya Pradesh by-election

    जाति के हिसाब से तैनात किए गए हैं चुनाव प्रचार के लिए मंत्री Madhya Pradesh by-election

    इन दोनों विधानसभा क्षेत्रों में दलित वोटों को साधने के लिए राज्य मंत्री लाल सिंह आर्य, यादव वोटों को साधने के लिए ललिता यादव, ब्राह्मण वोटों को साधने के लिए नरोत्तम मिश्रा, कुशवाह के लिए मंत्री नारायण सिंह कुशवाह, लोधी वोटों के लिए जालम सिंह पटेल, वैश्य वोटरों के लिए राजस्व मंत्री उमाशंकर गुप्ता, गुर्जर वोटरों के लिए स्वास्थ्य मंत्री रुस्तम सिंह और ठाकुर वोटों के लिए केंद्रीय मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर सक्रिय हैं। दोनों विधानसभा क्षेत्र में पिछड़ा वर्ग के मतदाताओं की संख्या निर्णायक रहेगी। इसे देखते हुए कांग्रेस ने स्थिति को भांपकर दोनों ही विधानसभा क्षेत्रों में यादव समुदाय से उम्मीदवार मैदान में उतारे हैं। कांग्रेस ने मुंगावली में ब्रजेन्द्र सिंह यादव को अपना उम्मीदवार बनाया है। मुंगावली में यादव वर्ग की ही बाई साहब को भारतीय जनता पार्टी ने प्रत्याशी बनाया है। जबकि कोलारस से कांग्रेस के उम्मीदवार महेन्द्र यादव हैं। कोलारस में बीजेपी ने अपना उम्मीदवार देवेन्द्र जैन को बनाया है। देवेन्द्र जैन इस क्षेत्र से पहले विधायक रह चुके हैं। लेकिन पिछले विधानसभा चुनाव वे राम सिंह यादव से हार गए थे। अब राम सिंह यादव के निधन के कारण ही उपचुनाव हो रहा है। Madhya Pradesh by-election

    RESPONSES

    Please enter your comment!
    Please enter your name here