नए भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदनलाल सैनी ने ग्रहण किया पदभार, जयपुर मुख्यालय में हुआ भव्य स्वागत

0
2477
Madan Lal Saini Rajasthan BJP President
Madan Lal Saini Rajasthan BJP President

वर्तमान प्रदेश राज्यसभा सांसद मदनलाल सैनी को बीजेपी राजस्थान का नया प्रदेशाध्यक्ष बनाया गया है। अधिकारिक घोषणा के बाद मदनलाल सैनी शनिवार को जयपुर पहुंचे और सबसे पहले मोतीडूंगरी स्थित गणेश मंदिर पहुंचे और आशीर्वाद लिया। जयपुर एयरपोर्ट पहुंचने पर मदनलाल सैनी का भव्य स्वागत किया गया। यहां भी मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे की अगुवाई में उनका शानदार स्वागत हुआ। उनके सम्मान में भाजपा मुख्यालय तक रैली निकाली गई। Madan Lal Saini Rajasthan BJP President

इसके बाद सैनी भाजपा कार्यालय पहुंचे और शपथ लेकर पदभार ग्रहण किया। यहां उनके स्वागत के लिए सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री अरूण चतुर्वेदी, पंचायती राज ग्रामीण विकास मंत्री राजेन्द्र सिंह राठौड़ के साथ अन्य नेता और भारी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे। Madan Lal Saini Rajasthan BJP President

Read More: ‘Annapurna Doodh Yojana’ to launch on July 2; Rajasthan students will now get milk under mid-day meal scheme

गौरतलब है कि पूर्व प्रदेशाध्यक्ष अशोक परनामी के पद से ​इस्तीफा देने के करीब दो महीने से यह सीट खाली चल रही थी। काफी सारे नाम चर्चा में आने और भाजपा आलाकमान से बातचीत के बाद सैनी का नाम फाइनल किया है। अब आगामी विधानसभा चुनावों को केवल 5 महीने से भी कम समय है, ऐसे में नव निर्वाचित प्रदेशाध्यक्ष मदनलाल सैनी की पहली जिम्मेदारी पार्टी कार्यकर्ताओं को एकजूट करने के साथ उनमें नया जोश भरने की होगी। आगामी राजस्थान विधानसभा और लोकसभा चुनावों में भाजपा की राजनीति की रणनीति बनाने का दायित्व भी नए प्रदेशाध्यक्ष का होगा।

मदनलाल सैनी वर्तमान में राज्यसभा सांसद होने के साथ पिछले 20 साल से भाजपा अनुशासन समिति के अध्यक्ष हैं। प्रदेश प्रशिक्षण प्रभारी की जिम्मेदारी भी इनके पास है। संघ की ओर से भारतीय मजदूर संघ में प्रदेश महामंत्री और अखिल भारतीय कृषि मजदूर संघ के राष्ट्रीय महामंत्री का दायित्व भी मदनलाल सैनी वहन कर चुके हैं।

आगामी विधानसभा चुनावों को देखते हुए बीजेपी ने सैनी के नाम की घोषणा कर मास्टर स्ट्रोक खेला है। शेखावाटी में बीजेपी को खड़ा करने वाले नेताओं में सैनी का नाम शामिल किया जाता है। मदनलाल सैनी संघ के करीबी रहे हैं और राजस्थान बीजेपी के वरिष्ठ नेताओं में से एक है। ऐसे में आगामी चुनावों में सैनी अपने लंबे राजनीति कार्यकाल के अनुभव का खास इस्तेमाल करेंगे।

RESPONSES

Please enter your comment!
Please enter your name here