राजे का चुनावी इक्का: किरोड़ी लाल मीणा की घर वापसी

0
3131
kirori lal meena bjp

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के कुशल नेतृत्व में देश के अधिकांशत राज्यों में भगवा लहरा रहा है। गुजरात और हिमाचल प्रदेश में भाजपा की शानदार जीत के बाद हाल ही में पार्टी ने जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए पूर्वोत्तर राज्यों के विधानसभा चुनाव में ऐतिहासिक सफलता हासिल की है। पार्टी त्रिपुरा में पूर्ण बहुमत की सरकार और मेघालय एवं नगालैंड में गठबंधन सरकार बनाने में कामयाब रही है। अब भाजपा 2018 में ​देश के कई राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव में विजयरथ पर सवार होना चाहती है। kirori lal meena

Read more: राजस्थान में नाबालिग से दुष्कर्म पर मिलेगी फांसी की सजा, विधेयक पारित 

इनमें से अधिकांश राज्यों में पहले से ही भाजपा की सरकार है वहां पार्टी एक बार फिर सत्ता पर काबिज होने की दिशा में प्रयासरत है, वहीं कर्नाटक जैसे राज्यों में सत्ताधारी पार्टी को बाहर कर सत्ता हासिल करना चाहती है। पार्टी ने राजस्थान विधानसभा चुनाव में फतेह के लिए अपनी विशेष रणनीति के तहत प्रयास भी शुरू कर दिए हैं। जिसमें मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के नेतृत्व में पार्टी को बड़ी सफलता मिल गई है। kirori lal meena

राजस्थान में फिर से सत्ता में आने के लिए भाजपा कोई कोर-कसर नहीं छोड़ना चाहती। यही कारण है कि सीएम राजे ने तीसरे मोर्चे की संभावनाओं को झटका देते हुए कद्दावर नेता डॉ. किरोड़ीलाल मीणा को पार्टी में फिर से शामिल करवा दिया है। मुख्यमंत्री राजे अपनी रणनीति में कामयाब होती दिख रही है। यही वजह है कि डॉ. किरोड़ीलाल मीणा की घर वापसी करवाने को सीएम राजे का चुनावी इक्का माना जा रहा है। kirori lal meena

राजपा के विलय के साथ ही तीन विधायकों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की

मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे की मौजूदगी में रविवार को जयपुर स्थित प्रदेश भाजपा मुख्यालय में नेशनल पीपुल्स पार्टी यानि राजपा का भारतीय जनता पार्टी में विलय हुआ। पार्टी प्रदेशाध्यक्ष अशोक परनामी ने राजपा के अध्यक्ष एवं विधायक डॉ. किरोड़ीलाल मीणा, विधायक गोलमा देवी एवं विधायक गीता वर्मा को भाजपा की सदस्यता ग्रहण करवायी। उनके साथ राजपा के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने भी भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। kirori lal meena

Kirori Lal Meena

इस अवसर पर मुख्यमंत्री राजे ने कहा कि आज मेरा एक सक्षम भाई (डॉ. किरोड़ीलाल) वापस पार्टी में आया है। उन्होंने कहा कि डॉ. किरोड़ीलाल एक सक्षम नेता और एक मजबूत कार्यकर्ता हैं, जिनके आने से पार्टी को और मजबूती मिलेगी। उन्होंने कहा कि डॉ. किरोड़ीलाल के भाजपा में शामिल होने से पार्टी के हर कार्यकर्ता और पदाधिकारी में खुशी का भाव है। उन्होंने कहा कि आगामी चुनावों में हम सब एकजुट होकर काम करेंगे और प्रदेश तथा देश में फिर भाजपा की सरकार बनाने में कामयाब होंगे।

भाजपा कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों में दिख रहा है नया उत्साह

मुख्यमंत्री राजे ने कहा कि डॉ. किरोड़ीलाल मीणा के भाजपा में शामिल होने से पार्टी के हर कार्यकर्ता और पदाधिकारी में खुशी का भाव है। उनके आने से सभी में एक नया उत्साह है। उन्होंने कहा कि आगामी चुनावों में हम सब एकजुट होकर काम करेंगे और प्रदेश तथा देश में फिर भाजपा की सरकार बनाएंगे। kirori lal meena

Kirori Lal Meena

मुख्यमंत्री राजे ने कहा कि डॉ. मीणा के सच्चे कार्यकर्ता रहे हैं। वे हमारे ही परिवार का हिस्सा हैं, किन्हीं गलतफहमियों से कुछ समय के लिए वे हमसे दूर हो गए थे, लेकिन समान विचारधारा के चलते हम ज्यादा दिन दूर नहीं रह सकते थे। आज मुझे खुशी है कि वे फिर अपने पुराने घर में लौट आए हैं। kirori lal meena

प्रदेशाध्यक्ष अशोक परनामी ने कहा कि भाजपा का कार्यकर्ता पार्टी के विचारों को आत्मसात करके चलता है, इसलिए वह कभी भी विचाराधारा से अलग नहीं हो पाता है। हमारे बीच मतभेद हो सकते हैं, लेकिन मनभेद कभी नहीं होते। इसी का परिणाम है कि आज हमारे परिवार में डॉ. किरोड़ीलाल मीणा की वापसी हुई है। kirori lal meena

भाजपा से दूर रहा, लेकिन कभी नहीं भटका पार्टी की विचारधारा से: डॉ. मीणा

विधायक डॉ. किरोड़ीलाल मीणा ने कहा कि मैं दस साल भाजपा से दूर रहा, लेकिन कभी भी भाजपा की विचारधारा से नहीं भटका। आज घर वापसी से मेरा सपना पूरा हुआ है। मैं समर्पित होकर एक आम कार्यकर्ता की तरह पार्टी की मजबूती के लिए काम करूंगा। दस साल पार्टी से बाहर रहकर मुझसे जो गलती हुई है, उसकी भरपाई करने की हरसम्भव कोशिश करूंगा। उन्होंने कहा कि पार्टी से दस साल दूर रहने के दौरान मेरे आचरण और व्यवहार से सीएम राजे को किसी भी तरह की ठेस पहुंची हो तो मैं इसके लिए दिल से क्षमा मांगता हूं। kirori lal meena

Kirori Lal Meena

आशा करता हूं कि मुख्यमंत्री एक छोटे बच्चे की गलती की तरह मेरी गलती को माफ कर देंगी। डॉ. किरोडीलाल ने कहा कि मैं बिना किसी लोभ और लालसा के समर्पण भाव रखते हुए साफ मन से भाजपा की सेवा करने आया हूं और अंतिम सांस तक मैं बीजेपी में रहकर ही पार्टी की मजबूती के लिए काम करूंगा। उन्होंने कहा कि मेरी पहले भी कोई शर्त नहीं थी और न ही आज कोई शर्त है।  kirori lal meena

RESPONSES

Please enter your comment!
Please enter your name here