एयर स्ट्राइक और मसूद की आंधी में कही उड़ नहीं जाये कांग्रेस की ज्योति खंडेलवाल

0
1750

गुलाबी सिटी के नाम से विश्व विख्यात जयपुर शहर के भाजपा व कांग्रेस प्रत्याशी राष्ट्रीय या प्रदेश स्तर पर चर्चित नहीं हैं, लेकिन राजस्थान की राजधानी होने के कारण लोगों की नजर इन पर टिकी है। राजधानी में जीत के महत्व को समझते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी अपनी-अपनी रैलियों के जरिए जोर लगा रहे हैं। भाजपा प्रत्याशी सांसद रामचरण बोहरा काम के बजाय मोदी के नाम पर वोट मांग रहे हैं, तो कांग्रेस की प्रत्याशी पूर्व मेयर ज्योति खंडेलवाल को प्रदेश में सत्ता परिवर्तन से उम्मीद है।

एक अंतरराष्ट्रीय घटना के बाद मोदी की रैली की टाइमिंग ने भाजपा खेमे में उल्लेखनीय उत्साह भर दिया है। पुलवामा हमले के मास्टर माइंड मसूद अजहर के वैश्विक आतंकी घोषित होने के तुरंत बाद हुई मोदी की रैली ने शहर को मौसमी गर्मी से ज्यादा राष्ट्रीय भावना से गरमा दिया। इधर, मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट जोर-शोर से बेरोजगारी, मंदी, चौपट व्यापार व उद्योग और भाजपा के अधूरे वादों के मुद्दे उछालकर जनता का ध्यान इन पर खींचने में जुटे हैं। दोनों नेता मोदी पर झूठ बोलने, जुमले गढ़ने, गलत नीतियां बनाने जैसे आरोप लगा रहे हैं।

भाजपा समाज के ताने-बाने को बिगाड़ने में जुटी है। बेरोजगारी घर-घर फैल गई है। गरीबों को ‘न्याय’ गरीबी के खिलाफ सर्जिकल स्ट्राइक साबित होगी। -ज्योति खंडेलवाल, प्रत्याशी कांग्रेस हमारे पीएम चांद पर तिरंगा फहराने की बात करते हैं और कुछ पार्टियां तिरंगे पर चांद लगाने की कोशिश में हैं। ऐसी ताकतों को भाजपा ही जवाब दे सकती है।    -रामचरण बोहरा, सांसद व प्रत्याशी, भाजपा

भाजपा की दौड़ में बाधाएं और चुनौतियांः भाजपा का गढ़ माने जाने वाले जयपुर में 2014 जैसा प्रदर्शन कर पाने की चुनौती है। पिछली बार की तुलना में बाधाएं ज्यादा हैं। पिछली बार बोहरा ने कांग्रेस प्रत्याशी व पूर्व सांसद महेश जोशी को 5.39 लाख वोटों से हराया था। तब देशभर में प्रचंड मोदी लहर थी। यहां की विधानसभा की आठों सीटों पर भाजपा का कब्जा था। लेकिन अब स्थितियां अलग हैं। दिसम्बर 2018 में हुए विधानसभा चुनाव के बाद कांग्रेस की सरकार बन गई है। जयपुर लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली 8 विधानसभा सीटों में से पांच कांग्रेस के पास हैं। पांचों विधायक जोर-शोर से प्रचार में जुटे

RESPONSES

Please enter your comment!
Please enter your name here