गुड न्यूज : 36 साल बाद होगी जयपुर डेयरी में भर्तियां, इतने पदों पर होगी भर्ती

    0
    426

    जपपुर। प्रदेश के युवा के लिए अच्छी खबर है कि जयपुर डेरी में जल्द ही खाली पदों पर अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए 504 पद की भर्तियां की जाएगी। भर्तियों के लिए डेयरी प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी है। नई भर्तियों के बाद पदोन्नति की कार्यवाही की जाएगी। कृषि मंत्री लालचंद कटारिया ने गोपालन मंत्री की तरफ से जवाब देते हुए विधान सभा में बताया कि जयपुर दुग्ध संघ द्वारा अंतिम पदोन्नति 24 फरवरी 2014 को की गई थी। उन्होंने कहा कि जब नई भर्तियां कर दी जाएगी, तब सेवानिवृत अधिकारियों को हटा दिया जाएगा तथा विभागीय पदोन्नति कर दी जाएगी। उन्होंने कहा कि पिछले 36 सालों में कोई नई भर्ती नहीं हुई है जबकि दूध का कारोबार 5 गुना बड़ा है।

    सरकार ने 504 पदों की दी मंजूरी
    लालचंद कटारिया ने कहा कि विभाग में 504 अधिकारियों एवं कर्मचारियों के पदों पर सरकार ने मंजूरी दे दी है, उनमें से 172 पद जयपुर डेयरी के लिए स्वीकृत है। उन्होंने कहा कि इस संबंध में सहकारी भर्ती बोर्ड को 17 जनवरी 2020 तथा 26 फरवरी 2020 को पत्र लिखे जा चुके है। कटारिया ने विधायक इन्द्रा के मूल प्रश्न के लिखित जवाब में बताया कि जयपुर डेयरी में सेवानिवृत्त अधिकारियों को पुनः सेवा में रखा गया है। उन्होंने सेवानिवृत्त अधिकारियों का नाम, पद एवं कार्य का विवरण सदन के पटल पर रखा।

    जल्द ही होगी ये भर्ती
    कृषि मंत्री ने सेवानिवृत अधिकारियों अथवा कर्मचारियों की सेवाऎं समेकित पारिश्रमिक के आधार पर लिये जाने के लिए मार्गदर्शक सिद्धान्त के सम्बन्ध में कार्मिक विभाग, राजस्थान सरकार, जयपुर द्वारा जारी परिपत्र एवं सेवानिवृत अधिकारियों अथवा कर्मचारियों की सेवाऎं समेकित पारिश्रमिक के आधार पर लिये जाने के लिए मार्गदर्शक सिद्धान्त के सम्बन्ध में आरसीडीएफ द्वारा जारी विभिन्न परिपत्रों की प्रतियां सदन में पेश करेंगे।

    RESPONSES

    Please enter your comment!
    Please enter your name here