मुख्यमंत्री राजे ने बूथ से जनसंपर्क कर जनता को दी सरकार की योजनाओं की जानकारी, कहां, कार्यकर्ता सबसे बड़ी ताकत

    0
    1315
    cm-raje

    प्रदेश में आगामी दिसंबर 2018 में विधानसभा चुनाव होने वाले है। चुनाव को देखते हुए प्रदेश भाजपा ने अपनी कमर कस ली है। मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने आगामी चुनाव को देखते हुए पार्टी के लिए सक्रिय हो गई है। मंगलवार को मुख्यमंत्री राजे ने बूथ विस्तारक कार्यक्रम में शामिल हो पार्टी की गतिविधियों को हवा दे दी है। प्रदेश में राज्य सरकार की ओर से विस्तारक लगाएं गए है जो कि प्रदेश सरकार की विभिन्न योजनाओं और कार्यक्रमों को आम जन के बीच पहुंचाने का कार्य करते है।

    मुख्यमंत्री राजे ने बूथ पर जाकर दी योजनाओं की जानकारी

    विस्तारक राजस्थान सरकार की विभिन्न योजनाओं और कार्यक्रमों का लाभ आज जनता कैसे ले इसके लिए जनता को जागरूक करते है। इसके लिए सरकार ने विस्तारकों को प्रत्येक बूथ स्तर पर भेज सरकार की योजनाओं के बारें में अवगत कराने का कार्य सौंपा है। हाल ही में एक बैठक में मुख्यमंत्री राजे ने पार्टी के कार्यकर्ताओं और विस्तारकों को प्रदेश में बूथ स्तर पर जाकर सरकार की महत्वकांक्षी योजनाओं की जानकारी देने का भार सौंपा है।

    बूथ विस्तारक की तरह किया मुख्यमंत्री राजे ने जनसंपर्क

    बूथ विस्तारक कार्यक्रम की शुरूआत राजधानी जयपुर के विवेक विहार स्थित वार्ड 29 के बूथ संख्या 176 से की गई है। मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने विस्तारकों के इस कार्यक्रम में शामिल होकर खुद जनसंपर्क किया। इस मौके पर मुख्यमंत्री राजे ने बूथ विस्तारक की तरह जन संपर्क करते हुए बूथ पुस्तिका में भी जानकारी दर्ज की। मुख्यमंत्री ने बूथ कमेटी के सदस्यों के साथ बैठक कर इस कार्यक्रम को सफल बनाने पर चर्चा की। कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए उन्होंने कहा कि गांव-ढ़ाणी तक फैले करोड़ों कार्यकर्ताओं के बीच पारिवारिक जुड़ाव के कारण आज भाजपा विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी है।.

    शाह से लेकर गांव के कार्यकर्ता ने किया बूथ को मजबूत

    मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह से लेकर एक छोटे से गांव में बैठे कार्यकर्ता तक सभी बूथ को मजबूत करने का काम कर रहे हैं। कार्यकर्ताओं से सीधा सम्पर्क हमारी सबसे बड़ी ताकत है। बूथ विस्तारकों की टीम एक क्षेत्र से दूसरे क्षेत्र मे जाकर अपनी सम्पर्क क्षमता के जरिए पार्टी को और मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

    RESPONSES

    Please enter your comment!
    Please enter your name here