वसुंधरा राजे, हिलेरी क्लिंटन, सोनिया गांधी- इंडिया टुडे कॉन्क्लेव में महिला शक्ति का होगा बोलबाला 

    0
    1295
    India Today Conclave 2018

    इसी सप्ताह मुंबई में आयोजित होने जा रहे इंडिया टुडे कॉन्क्लेव में हर बार की तहर ही इस बार भी देश दुनिया की कई प्रसिद्ध हस्तियां हिस्सा होगी। इस बार कॉन्क्लेव में महिला शक्ति का बोलबाला नज़र आ रहा है। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के एक दिन बाद से शुरू होने जा रहे दो दिवसीय कॉन्क्लेव में कई अंतर्राष्ट्रीय और राष्ट्रीय स्तर की प्रसिद्ध हस्तियां हिस्सा ले रही हैं। कॉन्क्लेव में हिस्सा ले रही प्रमुख महिला हस्तियों में अमेरिका की पूर्व विदेश मंत्री और राष्ट्रपति उम्मीदवार रही हिलेरी क्लिंटन, पूर्व राष्ट्रीय कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे शामिल हैं। मुख्यमंत्री राजे 8 मार्च को अपने जन्मदिवस और अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के झुंझुनूं दौरे की तैयारियों जुटी हुई हैं। वे अगले दिन इंडिया टुडे कॉन्क्लेव में हिस्सा लेने के लिए मुंबई रवाना होगी। India Today Conclave 2018

    14 वर्षो बाद इंडिया टुडे कॉन्क्लेव में हिस्सा ले रही है पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी

    राष्ट्रीय कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी मुंबई में आयोजित होने वाले इंडिया टुडे कॉन्क्लेव में शामिल होंगी। वे इस दौरान वह एक विशेष सत्र में वक्ता होंगी। सोनिया गांधी वर्ष 2004 के बाद इस कॉन्क्लेव में दूसरी बार हिस्सा ले रही हैं। वे लंबे समय बाद इंडिया टुडे कॉन्क्लेव में हिस्सा लेंगी। इस अवसर पर इंडिया टुडे ग्रुप की उपाध्यक्ष और कॉन्क्लेव निदेशक कली पुरी ने कहा, “हम इस वर्ष मुंबई में आयोजित होने वाले कॉन्क्लेव में सोनिया गांधी का स्वागत करते हैं। वह 14 वर्षो बाद इंडिया टुडे कॉन्क्लेव में हिस्सा ले रही हैं।” India Today Conclave 2018

    Read More: Rajasthan’s girl emerged as a New Hope for abolishing child marriages, Know more about her

    दो दिवसीय इंडिया टुडे कॉन्क्लेव में 50 से ज्यादा वक्ता होंगे शामिल

    बता दें, इंडिया टुडे कॉन्क्लेव मुंबई में दूसरी बार आयोजित किया जा रहा है।। इस बार यह दो दिवसीय कॉन्क्लेव 9 से 10 मार्च को आयोजित किया जाएगा। इस वर्ष भी इस कॉन्क्लेव में देश के कई नामचीन लोग शामिल हो रहे हैं जोकि विभिन्न सत्र में प्रमुख वक्ता होंगे। सीएम वसुंधरा राजे, हिलेरी क्लिंटन, सोनिया गांधी के अलावा पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह, केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री धर्मेद्र प्रधान, सड़क व जहाजरानी मंत्री नितिन गड़करी और राजस्थान कांग्रेस के अध्यक्ष सचिन पायलट भी इस कॉन्क्लेव में शामिल होंगे। वहीं नीति आयोग के सीईओ अमिताभ कांत के साथ ही भारतीय टेस्ट टीम के उप कप्तान अजिंक्य रहाणे, अंडर-19 क्रिकेट टीम के कप्तान पृथ्वी शॉ, बॉलीवुड एक्ट्रेस करिश्मा कपूर, करीना कपूर, ओलंपिक मेडलिस्ट पीवी सिंधु, फैशन डिजाइनर सव्यसाची मुखर्जी एवं अभिनेता से नेता बने कमल हासन और अन्य महत्वपूर्ण लोग भी इस कॉन्क्लेव शिरकत करेंगे।

    RESPONSES

    Please enter your comment!
    Please enter your name here