लॉकडाउन में दुष्कर्म के मामले में हुई वृद्धि : 5 महीने में 2461 केस दर्ज, अप्रैल में सबसे ज्यादा

    0
    477

    जयपुर। प्रदेश में महामारी कोरोना वायरस के दौरान बलात्कार की घटनाओं में ज्यादा वृद्धि हुई है। आपको यह जानकर हैरानी होगी कि लॉकडाउन होने के कारण सब कुछ बंद था और सब घरों में थे। इसके बावजूद दुष्कर्म के मामलों में बढ़ोतरी हुई है। प्रदेश में रोजाना 15 मामले दुष्कर्म के सामने आ रहे हैं। 2021 में 5 महीने में लॉकडाउन के बावजूद 2,461 दुष्कर्म के मामले सामने आए हैं। जबकि पिछले साल 2020 में इन्हीं 5 महीने के दौरान 1,807 दुष्कर्म के मामले दर्ज हुए थे। प्रदेश में बढ़ते दुष्कर्म के मामलों की हर महीने की बात करें तो अप्रैल के महीने में रिकॉर्ड मामले दर्ज हुए हैं। 2020 में अप्रैल के महीने में केवल 193 मामले दर्ज हुए थे, जबकि इस साल अप्रैल के महीने में 494 मामले दर्ज हुए हैं।

    हर महीने 500 मामले दर्ज
    प्रदेश में बढ़ रहे अपराध पर बात करते हुए ADG क्राइम रविप्रकाश मेहरड़ा ने कहा कि इस साल दुष्कर्म के मामलों में 7 प्रतिशत वृद्धि हुई है। लॉकडाउन के कारण बाजार सुबह 6 से 11 बजे तक खुले ही हुए थे। उन्होंने कहा कि महिला अत्याचार, दुष्कर्म के मामलों को प्रमुखता से दर्ज करने के आदेश दिए हैं। जांच के बाद ही मामले की सत्यता का पता लगता है। राजस्थान पुलिस रिकॉर्ड की बात करें तो दुष्कर्म के आंकड़े काफी चौंकाने वाले हैं। 2019 में जब सब कुछ सामान्य था, तब 5 महीने में केवल 2,298 मामले दर्ज हुए थे। अब लॉकडाउन के कारण सब बंद था तो 2,461 मामले सामने आए हैं। ऐसे में दो साल के मुकाबले 5 महीने में 163 मामले अधिक दर्ज हुए हैं। 2021 में औसतन हर महीने प्रदेश में 500 मामले दर्ज हुए हैं।

    RESPONSES

    Please enter your comment!
    Please enter your name here