ओला और बारिश ने बढ़ाई ठिठुरन: आज से 4 डिग्री गिरेगा पारा, ट्रेनों का शेड्यूल गड़बड़ाया

0
566

जयपुर। राजस्‍थान में सर्दी बढ़ने के साथ ही कोहरे ने डेरा डाल दिया है। प्रदेश के विभिन्न इलाकों में मंगलवार को सुबह जबर्दस्त कोहरा छाया रहा। कोहरे के कारण विजिबिलिटी बेहद कम होने के कारण वाहन चालकों को बड़ी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। जयपुर शहर तथा उसके आसपास के इलाके समेत दौसा, सवाई माधोपुर और करौली जिले में कोहरे के कारण वाहन रेंग-रेंगकर चल रहे हैं। कोहरे के चलते ट्रेन और बस सेवा और लोगों की दिनचर्या प्रभावित हो रही है।

कड़ाके की सर्दी से दिसंबर की शुरुआत
आगामी दिनों में प्रदेश से उत्तरी व पश्चिमी भारत पश्चिमी विक्षोभ की विदाई के साथ ही तापमान में गिरावट का दौर शुरू हो जाएगा। दिसंबर की शुरुआत के साथ ही कड़ाके की सर्दी का दौर शुरू होगा। मौसम विभाग जयपुर केंद्र के मुताबिक अगले तीन से चार दिनों में शहर का न्यूनतम तापमान करीब 3 डिग्री सेल्सियस तक उतर सकता है। अधिकतम तापमान में भी गिरावट की संभावना है। सोमवार को अलसुबह बादलों की आवाजाही रही। इससे शहर का न्यूनतम तापमान 17.6 डिग्री पहुंच गया। वहीं दिन में भी बादलों की आवाजाही रहने से अधिकतम तापमान 24 डिग्री रिकॉर्ड हुआ। बीते दस दिनों में राजधानी जयपुर के अधिकतम तापमान में 6 डिग्री तक की गिरावट दर्ज की गई।

इसलिए बदलता है मौसम
मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार प्रदेश में चार से पांच दिनों तक मौसम शुष्क रहेगा तथा फिर से उत्तरी हवाओं के प्रभाव से राज्य के अधिकांश हिस्सों में तापमान 4 डिग्री उतरने की संभावना है। कई जगह धुंध व कई जगह कोहरा भी छाने की संभावना है। जयपुर मौसम केंद्र के प्रभारी आरएस शर्मा ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ जब सक्रिय होता है तो प्रदेश की ओर रूख करने से उत्तरी व पूर्वी हवाओं को रोकता है। इससे न्यूनतम तापमान में गिरावट आने लगती है। वहीं कई बार बादल छाने से बूंदाबांदी तो कहीं ओले भी गिरने लगते हैं।

RESPONSES

Please enter your comment!
Please enter your name here