GRAM Udaipur : उदयपुर में ग्लोबल राजस्थान एग्रीटेक मीट का उत्साह चरम पर, महिला किसानों ने भी निभाई भागीदारी

0
1454
gram udaipur
Global Rajasthan Agritech Meet - Udaipur (GRAM Rajasthan | GRAM Udaipur)

राजस्थान सरकार के किसानों के लिए आयोजित किए जा रहे ग्लोबल राजस्थान एग्रीटेक मीट (ग्राम) का आयोजन आज यानि मंगलवार से उदयपुर में शुरू हो गया है। ग्राम उदयपुर 2017 का आयोजन राजस्थान सरकार और फैडरेशन ऑफ इंडियन चैम्बर्स ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज (फिक्की) की ओर से उदयपुर के महाराणा प्रताप कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में किया जा रहा है। इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य संभाग के काश्तकारों को कृषि में विश्व स्तरीय उन्नत तकनीक के उपयोग के बारे में जागरूक करना है। 3 दिवसीय ग्राम उदयपुर 2017 का आयोजन 9 नवम्बर तक किया जाएगा जिसमें 7 केन्द्रीय व 24 मंत्री आयोजन में भाग लेंगे। आयोजन में 106 राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय कंपनियां भाग ले रही हैं। ग्राम उदयपुर 2017 में राजस्थान की संस्कृति के बारे में एक शॉर्ट फिल्म् दिखाई जाएगी। कृषि आधारित एक प्रदर्शनी भी यहां दिखाई जाएगी। स्पेशल सेशन में मंत्री किसानों के सवालों का जवाब भी देंगे। GRAM Udaipur

2022 तक कृषि आय दोगुनी

ग्लोबल राजस्थान एग्रीटेक मीट में स्मार्ट फार्म किसानों के बीच आकर्षण का मुख्य केंद्र है जिसमें किसानों को फोरेस्ट प्रोडक्ट, पर्ल कल्चर, सोयाबीन के प्रोसेस्ड खाद्य उत्पाद, हाइब्रिड मक्का के बीज उत्पादन की तकनीक और आर्गेनिक डूंगरपुर जैसी तकनीकों की जानकारी दी जाएंगी। इस आयोजन में पुरूष किसानों के साथ—साथ महिला किसान भी उत्साह के साथ अपनी भागीदारी दे रही हैं। GRAM Udaipur

Read more: Ashray Palna Yojna: Vasundhara Raje led Rajasthan Government’s initiative to save Girl child  

1200 वर्गमीटर क्षेत्र में फैला स्मार्ट फार्म ‘कृषि आय दोगुना करने’ की थीम पर आधारित है, जिसमें जहां राजस्थान सरकार की विभिन्न रणनीतियों को भी प्रदर्शित किया गया है।

इन योजनाओं में ड्रॉप मोर क्रॉप (बूंद-बूंद सिंचाई, जल संरक्षण और MJSA), ई-नाम के माध्यम से नेशनल फार्म मार्केटिंग (इलेक्ट्रोनिक-नेशनल एग्रीकल्चर मार्केट), मृदा स्वास्थ्य (मृदा जांच प्रयोगशाला, मृदा स्वास्थ्य कार्ड और आर्गेनिक खेती), कटाई पश्चात् कम नुकसान और मूल्य संवर्धन (प्रोसेसिंग तकनीक) और अन्य सहायक कृषि गतिविधियों (डेयरी, मधुमक्खी पालन, मछली पालन, मशरूम उत्पादन और पशुपालन) आदि शामिल है। ग्राम उदयपुर 2017 में किसानों को राजस्थान सरकार की चलाई जा रही मुख्यमंत्री जल स्वावलम्बन अभियान (MJSA) योजना की जानकारी भी दी जा रही है। GRAM Udaipur

“ग्राम उदयपुर 2017 में कड़िया कुम्भलगढ़ के दिव्यांग किसान घीसाराम भी कृषि की उन्नत तकनीकें जानने के लिए उत्सुक नजर आए। घीसाराम एक पैर से असमर्थ हैं ​लेकिन उसके बावजूद खेती कर अपना और अपने परिवार का पेट पाल रहे हैं। खेती की उन्नत तकनीकें सीख और राजस्थान सरकार की योजनाओं की जानकारी प्राप्त कर अपनी जीवन स्तर सुधारने की मंशा उन्हें ग्लोबल राजस्थान एग्रीटेक मीट तक खींच लाई है।” GRAM Udaipur

gram udaipur
Global Rajasthan Agritech Meet – Udaipur (GRAM Rajasthan | GRAM Udaipur)

प्रत्येक गांव से 3-3 किसान

ग्राम उदयपुर 2017 में भाग लेने हेतु संभाग के प्रत्येक गांव से 3-3 किसानों का चयन किया गया है। तीन दिनों में करीब 40 हजार पुरूष व महिला किसानों की मौजूदगी की उम्मीद है। ​आयोजन स्थल तक किसानों को लाने के लिए 574 बसों की व्यवस्था की गई है। ग्लोबल राजस्थान एग्रीटेक मीट (ग्राम) में भागीदारी के लिए आने वाले किसानों के खाने—पीने व अन्य व्यवस्था की पूरी व्यवस्था यहां की गई है।

ग्राम उदयपुर 2017 में आने वाले प्रत्येक पुरूष व महिला किसानों को राजस्थान सरकार की ओर से साहित्य वितरण किया जा रहा है जिसमें वसुंधरा सरकार की किसानों के लिए जारी की गई योजनाओं की जानकारी शामिल हैं। यह इसलिए है ताकि किसान इन योजनाओं की जानकारी प्राप्त कर उनका लाभ उठाने में सफल हो सकें। GRAM Udaipur

आपको बता दें कि राजस्थान सरकार की काश्तकारों को राष्ट्रीय एवं अन्तर्राष्ट्रीय सम्मानजनक दर्जा दिलाकर वर्ष 2022 तक उनकी आमदनी को दुगुना करने की योजना के लक्ष्य को हासिल करने के लिए जयपुर और कोटा में ग्राम के सफल आयोजन के बाद अब उदयपुर संभाग में ग्राम का आयोजन किया जा रहा है। GRAM Udaipur

RESPONSES

Please enter your comment!
Please enter your name here