कांग्रेस सरकार में मुख्यमंत्री रह चुके इन नेताओं पर भी हैं CBI-ED की आंखे, राजस्थान के अशोक गहलोत भी है शामिल

0
2112

नेताओं के खिलाफ सीबीआई या ईडी की जांच का इतिहास नया नही है। हाल ही में लालू यादव औ पी. चिदंबरम का नाम कई मामलों में सामने आया है। देश में हालिया मुख्यमंत्रियों और कई अन्य दिग्गजों के खिलाफ सीबीआई-ईडी की जांच चल रही है। दिलचस्प बात है कि इन नेताओं में सबसे ज्यादा कांग्रेस के नेता है।

देश के पांच राज्यों में कांग्रेस के मुख्यमंत्रियों के खिलाफ सीबीआई-ईडी की जांच

अशोक चव्हाण– अशोक चव्हाण महाराष्ट्र कांग्रेस के बड़े नेताओं में से एक है। इनके खिलाफ आदर्श घोटाला, एम्बुलेंस घोटाला और हरियाणा में जमीन का मामला है जिनकी जांच सीबीआई कर रही हैं। आदर्श मामले में चव्हाण मुख्य आरोपी है सीबीआई ने दिसंबर 2013 में चव्हाण के खिलाफ FIR दर्ज की थी।

भूपिंदर सिंह हुड्डा– हरियाणा की कांग्रेस सरकार के मुख्यमंत्री रहे हुड्डा पर कई घोटालों के आरोप है। इनके खिलाफ मानेसर जमीन घोटाले समेत दो भ्रष्टाचार के भी आरोप है। मानेसर में 400 एकड़ जमीन और पंचकुला में नेशनल हेराल्ड अखबार को जमीन आवंटन के मामले में सीबीआई की जांच जारी है।

अशोक गहलोत– राजस्थान कांग्रेस सरकार के पूर्वमुख्यमंत्री रहे पश्चिमी राजस्थान के दिग्गज नेताओं में से एक रहे अशोक गहलोत भी राजस्थान में कई घोटालों में नामजद है।

गहलोत पर आरोप है कि इन्होने अपने ही रिश्तेदारों को लाभ पहुंचाया। अशोक गहलोत 2013 में एम्बुलेंस घोटाले में मुख्य आरोपी है। इनके साथ ही कांग्रेस अध्यक्ष सचिन पायलट, चिदंबरम के बेटे कार्ति चिदंबरम और वायलर रवि पर पर भी 2015 से सीबीआई जांच चल रही है।

दिगंबर कामत– एक समय तक कामत भाजपा नेता के तौर पर राजनीति करते थे लेकिन 2006 से कामत ने कांग्रेस ज्वाईन की और तभी से घोटालों में डूब गए। कामत 2006 में गोवा से कांग्रेस के मुख्यमंत्री बने। अपने मुख्यमंत्री काल में कांग्रेस मुख्यमंत्री ने लूस बर्जर घोटाला किया था। वाटर सीवेज प्रोजेक्ट के लिए करोड़ो की रिश्वत के मामले में 2015 से कामत के खिलाफ सीबीआई की जांच चल रही है।

हरीश रावत– देवभूमि उत्तराखंड़ में कांग्रेस विधायक हरिश रावत ने घोटालों से ओतप्रोत कर रखा है। रावत पर एख विधायक को रिश्वत की पेशकर करने का आरोप है। अप्रेल 2016 में एक बीडियों सामने आने के बाद सीबीआई ने प्राथमिक जांच शुरू की थी, जब हरीश रावत मुख्यमंत्री थे।

RESPONSES

Please enter your comment!
Please enter your name here